दिल्ली, 4 दिसंबर 2025
जैसा की आप लोगों ने महसूस किया ही होगा की ठंड ने अपनी दस्कत देना शुरू कर दिया हैं। सुबह शाम की हल्की हल्की सी सर्द मानो दिलों मे घर सी कर जाती हैं। सर्दियां आते ही दिल्ली की खूरसुरती मे चार चाँद लग जाते हैं, जिसे देखने के लिए पर्यटकों का जमावड़ा लग जाता हैं।
वहीं आपको बता दे कि मौसम विभाग ने पहले ही 2 से 5 दिसंबर तक दिल्ली के कुछ इलाकों में कोल्ड वेव की चेतावनी दी थी। मंगलवार को हवा की दिशा बदलने से अलर्ट कुछ कम हुआ था, लेकिन अब फिर ठंडी हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर लौट आई हैं। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि 5 दिसंबर तक तापमान और गिरेगा। न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रह सकता है। गुरुवार को भी दिन का पारा 23 डिग्री के आसपास ही रहेगा। दिल्ली में दिसंबर के शुरुआती दिनों में इतनी ठंड आमतौर पर नहीं पड़ती। पिछले साल सबसे कम तापमान दर्ज किया था। इस बार सर्दी ने दिसंबर शुरू होते ही पकड़ कर ली है जिसके बाद माना जा रहा है कि बढ़ते समय के साथ साथ धीरे धीरे यह अपनी पकड़ और भी मजबूत कर लेगा। साथ ही आपको बता दे कि दिल्ली के सफदरजंग में अबतक का सबसे अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
दिल्ली मे स्मॉग + Cold Wave = हेल्थ इमरजेंसी
Air Pollution से कितना ज्यादा स्मोक देखने को मिला इससे भी दिल्ली वासी रूबरू हैं ही, इस बढ़ते AQI ने लोगों का रहना मुश्किल कर दिया है साथ लोगों की परेशानी को दस गुणा बढ़ा दिया है। वैज्ञानिकों का कहना हैं जहरीली हवाओं में सांस लेने से यहां रहने वाले लोगों की जीवन शैली को बाकी अन्य शहर और देश के लोगों की तुलना मे लगभग 10 साल घटा दिया है। दिल्ली में ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण से भी लड़ाई जारी हैं, जिसने लोगों की मुश्किलों को काफी हद तक बढ़ा दिया हैं। दिल्ली में बधुवार सुबह Average Air Quality Index 370 से ज़्यादा रिकॉर्ड किया गया जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। साथ ही दिल्ली के कई इलाको मे भी AQI 400 से ज़्यादा दर्ज किया गया, जिसमें आनंद विहार, चांदनी चौक,अशोक विहार, जहांगीरपुरी और नेहरू नगर समेत कई अन्य इलाके शामिल है जिनको भयंकर प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है।

