Sunday, September 22, 2024

अब हरियाणा में परिवार जोड़ो आंदोलन की शुरुआत, घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियां बताएं कार्यकर्ता: अरविंद केजरीवाल

एक एक घर में जाकर खट्टर साहब के निक्कमेपन की पोल खोलें: अरविंद केजरीवाल

हरियाणा में जबरदस्त अंडर करंट, जनता बदलाव चाहती है

खट्टर सरकार में हरियाणा में देश की सबसे मंहगी बिजली

भाजपा की जुमला बनाने वाली फक्ट्री 24 घंटे काम कर रही, 2024 में जुमने बेचने का समय आ रहा : भगवंत मान

भिवानी/ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान रविवार को भिवानी की अनाज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। इस दौरान प्रदेश भर से राज्य, लोकसभा,
विधानसभा और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के साथ नवनियुक्त सर्किल स्तर के पदाधिकारी पहुंचे। लगभग 4 हजार से ज्यादा पदाधिकारी शपथ ग्रहण में शामिल हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, राष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेटरी मंत्री निर्मल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने खट्टर सरकार को जमकर कोसा। परिवर्तन के संकल्प ले साथ भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारों से पंडाल गूंज गया।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के कोने कोने से आए पदाधिकारियों को सम्मान देकर भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा ये रैली नहीं है, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह है। जिस दिन रैली करेंगे तो वो कितनी बड़ी होगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल से हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान शुरू कर रहे हैं। प्रदेश के एक एक घर में जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे। एक एक घर में जाकर चाय दूध पीना और बताना कि केजरीवाल हरियाणा का लाल है, म्हारा ही छोरा है। दिल्ली ठीक कर दी तो हरियाणा को भी करवा दो। अगले डेढ़ महीने में 15 अक्टूबर तक हरियाणा के अंदर बूथ स्तर पर 10-10 लोगों की कमेटी तैयार हो जायेगी। हरियाणा में 20 हजार बूथों पर 10-10 लोगों की कमेटी का मतलब पूरे हरियाणा में 2 लाख पदाधिकारी आम आदमी पार्टी के होंगे। उन्होंने कहा जिस पार्टी के पास 2 लाख पदाधिकारी होंगे, उस पार्टी को दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी सत्ता में है, लेकिन उनके पास दिल से काम करने वाले हजार कार्यकर्ता भी नहीं होंगे।

एक दिन बीजेपी का खात्मा आम आदमी पार्टी ही करेगी’

उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग ताने भी देंगे कि किस पार्टी से जुड़ गए, छोटी सी पार्टी है, कल खत्म हो जाएगी। परिवार के लोग ताने देंगे। अमित शाह कहते फिरते थे, यूं कल ही खत्म कर देंगे। हम पंजाब में भी आ गया। फिर हरियाणा में भी आ जायेंगे। आप देखना एक दिन देश से बीजेपी पार्टी का खात्मा आम आदमी पार्टी ही करेगी।

पद और टिकट का लालच है तो गलत पार्टी में आ गए

उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पद और टिकट का लालच है तो आप गलत जगह आ गए। यहां रहना है तो देश के लिए कतरा कतरा कुर्बान करना पड़ेगा, घर फूंकना पड़ेगा। आज मनीष सिसोदिया जेल के अंदर है, सतेंद्र जैन फर्जी केस में एक साल से जेल में थे। उनको बीजेपी ने 10 बार ऑफर दिया, केजरीवाल का साथ छोड़ दो, आम आदमी पार्टी छोड़ दो। आज मनीष सिसोदिया बीजेपी में चला जाए, कल उसकी बेल हो जायेगी। आज सतेंद्र जैन बीजेपी में चला जाए, उसके केस खत्म हो जायेंगे, लेकिन वे शेर के बच्चे हैं। भगत सिंह के चेले हैं। ऐसे ही नहीं आए। सब कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने इतना खा लिया कि इनकी सात पुस्तों को कमाने के जरूरत नहीं पड़ेगी। बहुत कठिनाई आएंगी, मेहनत बहुत करनी पड़ेगी। आज हरियाणा में जबरदस्त अंडर करंट चल रहा है, हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है। मेहनत करोगे, हरियाणा में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। हमारा एक लक्ष्य है, मछली की आंख की तरह आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है।

खट्टर साहब की बिजली फ्री, उनके मंत्रियों की बिजली फ्री, जनता की क्यों नहीं ?”

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि खट्टर साहब कहते हैं फ्री- फ्री- फ्री। खट्टर साहब की बिजली फ्री, उनके मंत्रियों की बिजली फ्री और जनता बिजली के पैसे दे। बिजली आंदोलन में हरियाणा की जनता ने गांव में बिजली के बिलों की होली जलाई। और बिल भर रहे हैं तो बिजली के 8-10 घंटे के कट से लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों को बिजली के बिल नहीं देने पड़ते। खेती के लिए बिजली फ्री है। दिल्ली में बिजली फ्री है, पंजाब में बिजली फ्री है, हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर 24 घंटे फ्री बिजली देंगे। दिल्ली में हमने 24 घंटे फ्री बिजली दे, पंजाब में डेढ़ साल में हमने 24 घंटे और फ्री बिजली देने का काम किया। गांव गांव जाकर बताना पड़ेगा कि 24 घंटे और फ्री बिजली चाहिए तो आम आदमी पार्टी को वोट दें।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि भिवानी में बदलाव की चिंगारी लेकर आए हर कार्यकर्ता का चला हुआ हर कदम हमारे सर माथे पर है। भिवानी की धरती पर जन्मे हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को नई दिशा और दशा दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रसे और भाजपा वाले इसे रैली न समझ लें ये कार्यकर्ताओं की मीटिंग है। जब दिल्ली और पंजाब में चुनाव थे तो कुछ लोग कहते थे कि सर्वे में तो आपकी पार्टी आती ही नहीं, लेकिन हम लोगों को बताना चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी सर्वे में नहीं सीधा सरकार में आती है। ऐसा हमने दिल्ली और पंजाब में करके दिखाया अब हरियाणा में करके दिखाएंगे।

भाजपा की जुमला बनाने वाली फक्ट्री 24 घंटे काम कर रही, 2024 में जुमने बेचने का समय आ रहा : भगवंत मान

उन्होंने कहा कि भाजपा की जुमला बनाने वाली फक्ट्री 24 घंटे काम कर रही है। क्योंकि 2024 में जुमने बेचने का समय आ रहा है। अब चुनाव में जुमले बिकेंगे। 15 लाख देंगे, दो करोड़ नौकरी देंगे उनकी हर बात जुमला निकली। अब तो ये भी शक होने लगा है कि उनको चाय भी बनानी आती है या नहीं। क्योंकि जब वो स्टेशन पर चाय बेचते थे उस समय वो स्टेशन बना ही नहीं था। एक बच्चा ट्रेनों के डिब्बों में चाय बेचता था बड़ा हुआ तो ट्रन ही बेच दी। भाजपा ने सभी सरकार संस्थाओं को बेच दिया और कमाल की बात ये है कि एक ही आदमी को बेचते हैं। पहले कह रहे थे कि सबका साथ सबका विकास, अब कह रहे हैं बाकी सबको लात बस एक आदमी का विकास। कब तक झूठे जुमले बचोगे, ये पब्लिक है सब जानती है। दो चुनाव जीतकर उनको अहंकार हो गया है, लेकिन जनता अहंकार तोड़ देती है।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights