Sunday, September 22, 2024

अलीगढ़ में एक महीने में 1137 कुंतल चीनी खा गए बंदर, ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा

25May2024,Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की साथा चीनी मिल में रहने वाले बंदर एक महीने में 35 लाख रुपये की चीनी खा गए। ऑडिट रिपोर्ट में आपत्ति लगने के बाद मिल प्रबंधन की ओर से यह जबाव दिया गया है।

Monkeys ate sugar worth Rs 35 lakh in Aligarh Satha Sugar Mill | अलीगढ़ में बंदर  खा गए 35 लाख रुपए की चीनी: गोदाम से 30 दिन में 1137 क्विंटल चीनी गायब;

2021-22 जिले की एक मात्र साथा चीनी मिल बंद चल रही है। पिछले दिनों परीक्षा अधिकारी, सहकारी समितियां और पंचायत लेखा समिति की टीम ने चीनी मिल का आडिट किया था। इसमें चीनी मिल का स्टाक देखा गया। चीनी के स्टाक का भौतिक सत्यापन हुआ तो इसमें आडिट टीम ने 1137 कुंतल चीनी का रहस्यमयी तरीके से गायब होना पाया गया है। इसके बाद आडिट टीम ने इस मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी है।
ऑडिट में सामने आया कि एक महीने में 1137 कुंतल चीनी की हेराफेरी पाई गई है। अक्टूबर 2023 तक चीनी का स्टाॅक सही पाया गया। इसके बाद गड़बड़ी शुरू हुई। 29 फरवरी 2024 में चीनी का स्टाॅक 1538.37 कुंतल था। यह स्टाॅक 31 मार्च 2024 को घटकर सिर्फ 401.37 कुंतल ही रह गया।
इस पर ऑडिट में 1137 कुंतल चीनी गायब होने की बात सामने आई, तो चीनी मिल के अधिकारियों ने बरसात और बंदरों के चीनी खाने की बात कही। इस पर अधिकारी भी हैरान हैं कि एक महीने में बंदर कैसे 1137 कुंतल चीनी कैसे खा गए

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights