गुरुग्राम, 06 फरवरी।
हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) द्वारा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की एआरआर (वार्षिक राजस्व आवश्यकता) याचिका संख्या 95/2025 पर उपभोक्ताओं एवं अन्य हितधारकों से सुझाव और टिप्पणियां प्राप्त करने हेतु सार्वजनिक सुनवाई आयोजित की जाएगी।
एचईआरसी के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा तथा सदस्य मुकेश गर्ग और शिव कुमार 10 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे पावर ग्रिड, गुरुग्राम के एमपी हॉल में सार्वजनिक जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026–27 की प्रस्तावित एआरआर के संबंध में बिजली उपभोक्ताओं एवं अन्य हितधारकों की आपत्तियाँ भी दर्ज की जाएंगी।
7 फरवरी को सेक्टर 4 के 66 केवी सब-स्टेशन से प्रातः 10 से 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगी
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 7 फरवरी 2026 को 66 केवी जीआईएस सब-स्टेशन, सेक्टर 4 के टी- 2 ट्रांसफॉर्मर में आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान 25/31.5 एमवीए, 66/11 केवी ट्रांसफॉर्मर-2 के ओएलटीसी ऑयल के डी-हाइड्रेशन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान न्यू कालोनी और सेक्टर 5 उपमंडल के 11 केवी मैजिक इंफो, दयानंद कॉलोनी, गुडगांव गांव, सेक्टर 4, सेक्टर 5 (प्रथम), सेक्टर 6, जिमखाना, दयाल मार्केट, दौलताबाद फ्लाईओवर, अर्बन एस्टेट, गोदरेज हैबिटेट आदि 11 फीडरों से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
