
देशभर के दिग्गजों ने नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद, धनखड़ व राठी परिवार को दी शुभकामनाएं
दिल्ली, 3 मार्च:
पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ के पुत्र आशुतोष धनखड़ के विवाह समारोह में देशभर से राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक जगत की हस्तियों ने शिरकत की। इस शुभ अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आरएसएस और भाजपा संगठन के शीर्ष नेता भी रहे मौजूद
इस विवाह समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा संगठन के शीर्ष नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आरएसएस के सह सरकार्यवाह अरुण जी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, शिव प्रकाश, तरुण चुघ, भाजपा महामंत्री विनोद तावड़े, अरुण खन्ना, इंद्रेश कुमार, सुनील अंबेकर, सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र नागर, नागेंद्र, डॉ. अलका गुर्जर, संजय टंडन, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, प्रांत प्रचारक सुरेंद्र, एडवोकेट वेदप्रकाश, डॉ. पवन सैनी, डॉ. संजय शर्मा, सुरेश भट्ट सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता शामिल हुए।
राजनीति, खेल और प्रशासन जगत की दिग्गज हस्तियां रहीं शामिल
शादी समारोह में न केवल भाजपा बल्कि विभिन्न दलों के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण, दिल्ली विधानसभा स्पीकर बिजेंद्र गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल दलबीर सुहाग, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, सांसद नवीन जिंदल, सांसद रेखा शर्मा, पूर्व मंत्री रंजीत चौटाला, पूर्व मंत्री प्रेम लता, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व मंत्री एवं सांसद किरण चौधरी, ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
दिल्ली-हरियाणा के कई विधायक और मंत्री पहुंचे
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल, मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री अरविंद शर्मा, मंत्री सुरेंद्र नागर, मंत्री गौरव गौतम सहित दिल्ली और हरियाणा के कई विधायक और सांसद इस भव्य समारोह में पहुंचे और परिवार को बधाई दी।
संत समाज ने भी दिया आशीर्वाद
इस शुभ अवसर पर संत समाज की भी विशेष उपस्थिति रही। संत कंवर जी महाराज (दिनोद), संपूर्णानंद जी, साध्वी चित्रलेखा ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
भव्य आयोजन, अतिथियों का जताया आभार
समारोह में देशभर से राजनीतिक, खेल, कला-संस्कृति, न्यायिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आशुतोष धनखड़ और रिया को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने अपने परिवार की ओर से और न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह राठी ने राठी परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पावन बेला में सभी का आशीर्वाद मिलना उनके परिवार के लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।
यह विवाह समारोह केवल एक पारिवारिक उत्सव नहीं, बल्कि देश की प्रमुख हस्तियों के बीच सामाजिक और राजनीतिक मेल-मिलाप का एक अवसर भी बना। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी शख्सियतों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए एकता और सौहार्द का संदेश दिया।