Saturday, September 21, 2024

गुरुग्राम की सेवा और विकास में नहीं छोडूंगा कोई कसर: नवीन गोयल

गुरुग्राम। मैं गुडग़ांव की सेवा में कभी कोई कसर नहीं छोडृूंगा। शहर के विकास का मेरे पास बड़ा विजन है। उस विजन को हकीकत बनाकर गुरुग्राम को समस्याओं से मुक्त करूंगा। गुरुग्राम की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से यह संभव होगा। यह बात निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल ने बुधवार को विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान कही। उन्होंने करीब एक दर्जन स्थानों पर चुनावी सभाएं करके अपने लिए वोटों की अपील की। चुनाव चिन्ह कांच का गिलास पर वोट देकर विजयी बनाने का आह्वान किया। नवीन गोयल ने जैन बारादरी में जैन समाज के कार्यक्रम में पहुंचकर जैन संतों का आशीर्वाद लिया। नवीन गोयल का जैन समाज की ओर से पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम मुझे वर्षों से प्यार दे रहा है। उनके हर कदम पर साथ दे रहा है। समाज सेवा के क्षेत्र में गुरुग्राम के लोग, माताएं, बहनें सदा उनके साथ लगे रहे हैं। उनकी ओर से शुरू किए गए जनहित के हर काम में लोगों ने कदम से कदम मिलाकर काम किया।

उन्होंने गुरुग्राम की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी। नवीन गोयल ने कहा कि वे अपने गुरुग्राम के लोगों की सेवा कर रहे हैं और जीवनभर करते रहेेंगे। गुरुग्राम के लोगों से उनका आत्मीयता का रिश्ता है जो हर रिश्ते से बड़ा होता है। यहां की देवतुल्य जनता के वे आभारी हैं जो चुनाव में उनका बढ़-चढक़र साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के वे सच्चे साथी बनकर सेवा करते रहे हैं। भविष्य में भी सेवा का यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। नवीन गोयल के सम्मान में कहीं चाय पर चर्चा तो कहीं जन आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में उन्होंने वर्तमान राजनीतिक हालातों पर चर्चा करते हुए गुडग़ांव की राजनीति में लोगों से नया इतिहास बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे जिस भावना से सेवा कर रहे हैं, भविष्य में और कई गुणा अधिक शक्ति के साथ काम करेंगे। सेवा परमो धर्म: का रास्ता उन्होंने अपनाया है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह ने उन्हें चुनाव लडऩे के लिए प्रेरित किया। गुरुग्राम की जनता ने उस पर मुहर लगाई।

गुरुग्राम की जनता ही चुनाव अभियान संभाल रही है। वे जनता के साथ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत नवीन गोयल की नहीं गुडग़ांव की जनता की होगी। जनार्दन का आशीर्वाद उन पर लगातार बरस रहा है। हर कोई नवीन गोयल बनकर काम कर रहा है। लोगों ने खुद प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रखी है। यह चुनाव गुडग़ांव के सम्मान की लड़ाई है। गुडग़ांव की जनता इस चुनाव को हर हाल में जीतकर रहेगी। बुधवार को नवीन गोयल ने मदनपुरी में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दोपहर को श्री माधव भवन सेक्टर-17 पहुंचे लोगों ने मिले। इसके बाद धानक समाज धर्मशाला जैकबपुरा, डा. राजीव ग्रोवर व चंद्रभान गोयल की ओर से जैकबपुरा में जनआशीर्वाद कार्यक्रम में शिरकत की। ललित कटारिया की ओर से सेक्टर-5 स्थित ओपन हाई स्कूल में चुनावी सभा की। अशोक विहार फेज-3 में पीएल कटारिया की ओर से कार्यक्रम में, अशोक विहार फेज-2 में दिनेश संधू की ओर से कार्यक्रम में, सेक्टर-56 स्ति हेवो-1 अपार्टमेंट में अशोक डबास की ओर से कार्यक्रम, शीतला कालोनी डी-ब्लॉक में बी.पी. सिंह की ओर से कार्यक्रम में शिरकत करके लोगों से वोट की अपील की।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights