
गुरुग्राम 17 अगस्त, भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में संपन्न हुई। जिसमें गुरुग्राम जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का आपसी परिचय एवं संगठनात्मक कार्यो को करने के लिए कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल को बैठाना था, भाजपा संगठन में कोई भी संगठनात्मक कार्य जिला स्तर से मंडल एवं बूथ स्तर तक कैसे किया जाए इसके लिए मार्गदर्शक के तौर पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, भाजपा हरियाणा प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, मनीष यादव उपस्थित रहे।
हम सभी को भाजपा संगठन परिवार का सदस्य होने पर गर्व हैं-भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी
भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं-सर्वप्रिय त्यागी
गुरुग्राम 17 अगस्त, भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में संपन्न हुई। जिसमें गुरुग्राम जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का आपसी परिचय एवं संगठनात्मक कार्यो को करने के लिए कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल को बैठाना था, भाजपा संगठन में कोई भी संगठनात्मक कार्य जिला स्तर से मंडल एवं बूथ स्तर तक कैसे किया जाए इसके लिए मार्गदर्शक के तौर पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, भाजपा हरियाणा प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, मनीष यादव उपस्थित रहे।
गुरुग्राम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा हैं।
बैठक की शुरुआत भाजपा संगठन की रीति नीति के अनुसार जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके हुई तत्पश्चात जिलाध्यक्ष के द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं शाल देकर सम्मानित किया गया।
बैठक के पहले सत्र की शुरुआत जिलाध्यक्ष के 5 महीने के कार्यो की रिपोर्ट सबके साथ साझा करने से हुई, जिलाध्यक्ष ने विस्तार से अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में हो रहे संगठनात्मक कार्यो से सभी को अवगत कराया, उन्होंने कहा कि अभी तक जो भी कार्य किए गए हैं उनमें कई कार्यो में गुरुग्राम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा हैं।
हम सभी को भाजपा संगठन परिवार का सदस्य होने पर गर्व हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और अनुशासन से कार्य करने के दिशा निर्देश दिए, जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा गुरुग्राम का हर कार्यकर्ता संगठनात्मक कार्य करने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने एवं किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यो के साथ साथ राष्ट्रसेवा के संस्कार भी सिखाए जाते हैं, हम सभी को भाजपा संगठन परिवार का सदस्य होने पर गर्व हैं।
हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने अपने चिर परिचित अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादीयों के आका पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही, उन्होंने कहा कि जब देश का नेतृत्व मजबूत निडर और देशभक्त होता हैं तब आतंकी हमलों का जवाब ऐसे ही दिया जाता हैं, पाकिस्तान को युद्ध रोकने के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाना पड़ा। केबिनेट मंत्री ने कहा कि मित्रों आप सभी की मेहनत के दम पर आज प्रदेश और देश का नेतृत्व मजबूत हुआ हैं, राव नरबीर सिंह ने भाजपा हरियाणा के पूर्व में संगठन महामंत्री रहें रामप्यारे पांडे जी को याद किया और कहा कि उनके जैसे संगठन में समर्पित और आदर्श कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज देश, प्रदेश एवं नगर निगम में भाजपा की सरकार बन पाई हैं, हमे अपने संगठन के पूर्व पदाधिकारियों को हमेशा याद रखना चाहिए और उनका सम्मान करते रहना है। केबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में नोकरियों व ट्रांसफर की ट्रांसपेरेंट पॉलिसी बनाई, नोकरियों के लिए पहले की सरकार में पर्ची खर्ची से नोकरियां मिलती थी, मनोहर लाल खट्टर ने योग्यता के आधार पर नोकरी दिए जाने की स्ट्रांग ट्रांसपेरेंट पॉलिसी बनाई, जिससे नोकरियों में व्याप्त भ्र्ष्टाचार को खत्म करने का काम किया। आज के समय मे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी हरियाणा के विकास में समर्पित हैं, गुरुग्राम के विकास में बहुत सी योजनाएं चल रही हैं, खासतौर से जलभराव, जलनिकासी, कूड़ा निस्तारण और पीने के पानी की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा हैं, जिसके सार्थक परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने एक सत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अपने अनुभव साझा किए, उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के सभी कार्य पूरी ईमानदारी से करने का आह्वान किया।
गुरुग्राम जिला प्रभारी संदीप जोशी ने भाजपा के इतिहास से सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया,उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनाने में हमारे वरिष्ठ जनों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया हैं, हमे अपने ऐसे महान अभिभावकों को हमेशा याद रखना चाहिए।
भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष यादव ने सेवा पखवाड़ा एवं पंच परिवर्तन पर बोलते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने प्रबुद्धजनों एवं मातापिता का सम्मान करने, एक पेड़ मां के नाम से लगाने और एक अभिभावक की तरह पालने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि हम सभी स्वदेशी निर्मित वस्तुओं को अपनाना चाहिए, पंच परिवर्तन की शुरुआत हमे अपनी खुद की आदतों में स्वदेशी आचरण को अपनाने से करनी चाहिए, हमे पर्यावरण के प्रति जागरूक रहकर दुसरो को भी पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरणा देते रहना चाहिए। जातिवाद की मानसिकता से बाहर निकलकर सिर्फ भारतीयता को प्राथमिकता देनी चाहिए, अपने परिवार के बुजुर्ग दादा दादी एवं मातापिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करनी चाहिए।
हरियाणा के कार्यालय निर्माण प्रमुख हरविंद कोहली ने केंद्र सरकार की योजनाओं से उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया, उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के समग्र विकास के लिए बहुत सी योजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा हैं जिससे देश के विकास को और गति मिलेगी।रोजगार में आत्मनिर्भर योजना, गरीब कल्याण योजना, जनधन योजना, बीमा योजना जैसी अनेक जन कल्याणकारी योजओ से देश की जनता के अंत्योदय के कार्य प्रगति पर हैं।