Sunday, September 22, 2024

गृह मंत्री अनिल विज ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में कांग्रेस के नेताओं पर तंज कसा

“कांग्रेस ने देश पर 49 वर्ष तक राज किया अपने राज में यह पूरा क्यों नहीं किया” – अनिल विज

अगर तुम्हारी (कांग्रेस) मांगे तुम्हारे राज में पूरी न होकर भाजपा के राज में ही पूरी होनी है तो फिर अपने अपने पदों से त्यागपत्र देकर भाजपा को और मजबूत करने में लग जाए – विज

चंडीगढ़, 20 सितंबर – हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में कांग्रेस के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस ने देश पर 49 वर्ष तक राज किया अपने राज में यह पूरा क्यों नहीं किया”। उन्होंने कहा कि अगर तुम्हारी (कांग्रेस) मांगे तुम्हारे राज में पूरी न होकर भाजपा के राज में ही पूरी होनी है तो फिर अपने अपने पदों से त्यागपत्र देकर भाजपा को ओर मजबूत करने में लग जाए।

विज ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि “नारी शक्ति वंदन विधेयक पर कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि यह तो कांग्रेस की सोच थी या कांग्रेस की मांग थी अगर यह कांग्रेस की सोच थी तो तुमने देश पर 49 वर्ष तक राज किया तुमने अपने राज में पूरी क्यों नहीं की और अगर तुम्हारी मांगे तुम्हारा राज में पूरी न होकर भाजपा के राज में ही पूरी होनी है तो फिर अपने अपने पदों से त्यागपत्र देकर भाजपा को और मजबूत करने में लग जाए”।

उल्लेखनीय है कि संसद के चल रहे विशेष सत्र में और नई संसद भवन के औपचारिक तौर पर “भारत का संसद” घोषित किए जाने के साथ ही एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मंगलवार को नई संसद में सरकार ने लोकसभा में The Constitution (One Hundred and Twenty-Eighth Amendment) Bill, 2023 यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया।

गौरतलब है कि विधेयक के कानून बन जाने के बाद 543 सदस्यों वाली लोकसभा में महिला सदस्यों की संख्या मौजूदा 82 से बढ़कर 181 हो जाएगी। इसके पारित होने के बाद विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित हो जाएंगी। महिलाओं की आरक्षित सीट में भी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण होगा

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights