
ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा के दौरान जय हिंद-भारत माता की जय के नारों से सम्मलित कार्यकर्तओं के साथ-साथ आने जाने वाले राहगीर भी पूरे जोश में नारे
भाजपा ने बादशाहपुर विधानसभा में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बादशाहपुर विधानसभा में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
बादशाहपुर 10 अगस्त – भारतीय जनता पार्टी ने बादशाहपुर विधानसभा में गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा जिसमे हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री एवं बादशाहपुर विधानसभा के विधायक राव नरबीर सिंह मुख्य रूप से सम्मलित हुए।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत कामधेनु गौशाला के समीप कृष्णा चौक से हुई और समापन रेजांग ला चौक पर हुआ, 1962 में चीनी सेना से युद्ध मे शौर्य पराक्रम की अद्वित्तीय मिसाल पेश कर देश की सीमाओं की सुरक्षा में अपना सर्वस्व अर्पण कर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के सम्मान में शहीद स्मारक के नाम से प्रसिद्ध रेजांग ला चौक पर तिरंगा यात्रा के समापन के उपरांत देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मौन रखा गया।
केबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने यात्रा में सम्मिलित सभी कार्यकर्ताओं को देश की आन बान शान के प्रतीक तिरंगे झंडे का सम्मान करने, स्वतंत्रता संग्राम के वीर सैनिकों को याद रखने और देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के परिवार का हमेशा सम्मान करने की बात कही।
भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी कार्यकर्ताओं का तिरंगा यात्रा में इतनी बड़ी संख्या में सम्मिलित होने पर आभार प्रकट किया और कहा कि इसी जोश के साथ स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुग्राम जिले के सभी स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई सुनिश्चित करनी हैं और स्वतंत्रता दिवस के शुभावसर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करनी हैं।
इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा के दौरान जय हिंद-भारत माता की जय के नारों से सम्मलित कार्यकर्तओं के साथ-साथ आने जाने वाले राहगीर भी पूरे जोश में नारे लगाने लगे।
तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री अजित यादव, मनीष सैदपुर, तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक जयवीर यादव, सह संयोजक, मंडल संयोजक जिला पदाधिकारी, मंडलों के प्रभारी, मंडलों के अध्यक्ष अपनी टीम के साथियों के साथ सम्मलित हुए।