Sunday, September 22, 2024

पराली जलाने पर यूपी में इन जिलों के किसानों पर हुई कार्रवाई, नोटिस देकर मांगा जवाब


4 नवंबर 2023 कौशाम्बी – कृषि विभाग ने उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में पराली जलाने के मामले के चलते 27 किसानों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गयी है। यह कार्रवाई सैटेलाइट इमेज के आधार पर की गयी है | इस कार्रवाई से किसानो में हड़कंप मच गया है| तहशील से नोटिस जारी करते हुए, किसानो से जवाब मांगा गया है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था कि किसानो द्वारा पराली न जलाई जाए. इसके बावजूद भी कई क्षेत्रों के किसान अपने खेतों में पराली जला रहे है | जिला अधिकारियो द्वारा दावा भी किया जा रहा है कि क्षेत्र के सभी किसानो को निर्देश दिया गया था कि पारली ना जलाई जाए नहीं, तो जुर्माना लगाया जाएगा।
उप कृषि निदेशक (सतेंद्र कुमार तिवारी) ने कहा कि जिला अधिकारी के निर्देश पर तहसील स्तर पर कमेटी भी गठित की गयी है| ऐसा कहा गया है यदि कोई किसान एक एकड़ से कम एरिया में फसल अवशेष जलाता है, तो उन पर 2500 का जुर्माना तथा जो दो एकड़ से ज्यादा की ज़मीन में फसल अवशेष जलाता है उन पर 5 हज़ार का जुर्माना लगाया जायेगा।

27 किसानों पर लगा जुर्माना, वसूली की कार्रवाही जारी
पराली जलने के मामले में सैटेलाइट इमेज के जरिए अब तक 27 किसानों पर जुर्माना लगाया जा चूका है. उप जिलाधिकारी द्वारा जुर्माना वसूला जाता है| इस मामले में जुर्माना और वसूली की कार्रवाई जारी है।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights