Saturday, September 21, 2024

फिरोजपुर झिरका के कांग्रेसी विधायक मामन खान की गिरफ्तारी की तलवार लटकी , विधायक पहुंचे हाई कोर्ट की शरण में


गृह मंत्रालय की ओर से मामन खान से पूछताछ के लिए दो बार दिए जा चुका हैं नोटिस


गुरुग्राम। देश की राजधानी दिल्ली के साथ लगते हुए हरियाणा प्रदेश के मेवात नूह फिरोजपुर झिरका के कांग्रेसी विधायक मामन खान द्वारा दिए विवादित बयान से जहां मेवात में देंगे हुए वहीं हरियाणा पुलिस कांग्रेसी विधायक से पूछताछ करने के लिए नोटिस जारी कर चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी विधायक पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए और घबराते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में शरण लेने के लिए पहुंच गए जिसकी सुनवाई बृहस्पतिवार को हो रही है।


पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में हो रही सुनवाई पर कांग्रेस एवं भाजपा के अलावा हरियाणा के गृह मंत्रालय की भी नजर बनी हुई है सुनवाई में कांग्रेसी विधायक को अगर राहत नहीं मिलती है तो हरियाणा पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी क्योंकि लगातार हरियाणा पुलिस के नोटिस के बावजूद भी कांग्रेसी विधायक पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए।

मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद विधायक की गिरफ्तारी पर सब की नजर


विश्व हिंदू परिषद के घोषित पदाधिकारी एवं गौ रक्षक दल के प्रमुख मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद अब कांग्रेसी विधायक मामन खान की गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है क्योंकि अधिकतर भड़काऊ बयान विधायक ने हरियाणा विधानसभा के अलावा सार्वजनिक जगहों पर भी दिया जिससे मेवात में दंगे भड़क गए और छह लोगों की मौत हो गई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी कह चुके हैं अगर दोषी है तो गिरफ्तार करें


हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी कह चुके हैं अगर कांग्रेसी विधायक के कारण से मेवात में दंगे हुए हैं और पुलिस उन्हें दोषी मानती है तो उन्हें गिरफ्तार कर लेना चाहिए कांग्रेस किसी भी ऐसे नेता के साथ नहीं है जिनके बयान से हरियाणा प्रदेश में कहीं पर भी देंगे हो।

कब होगी कांग्रेसी विधायक की गिरफ्तारी प्रदेश भर की नजर टिकी


मेवात देंगे को भड़काने के मामले में कांग्रेस के विधायक मामन खान की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा प्रदेश के लोगों की नजर टिकी हुई है क्योंकि विधायक द्वारा भड़काऊ बयान देने से मामला गंभीर बन गया था और जिसके चलते मेवात में दंगे हुए और छह लोगों की मौत के अलावा सैकड़ो युवक युवतियां गंभीर रूप से घायल हुई कुछ युवक आज भी घायल व्यवस्था में घरों में उपचार आधीन है लेकिन हरियाणा सरकार पर भी लगातार सवाल उठने जा रहे हैं विधानसभा में मेवात दंगों को लेकर जमकर हंगामा हुआ था गृहमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार मेवात दंगों को लेकर सफाई देते रहे और विधानसभा में मेवात दंगों को लेकर उठी आवाज़ से विश्व हिंदू परिषद के नेता एवं हरियाणा को रक्षक दल के मुखिया मोनू मानेसर की भी गिरफ्तारी हो गई लेकिन अब विधायक की गिरफ्तारी पर सब की नज़रें टिकी हुई है और विधायक गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर घूम रहे हैं पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की शरण में भी चले गए कोर्ट का निर्णय आज बृहस्पतिवार को क्या आता है सबकी नजर बनी हुई है।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights