बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह संगठन और समाज के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता : पंडित मोहन लाल बड़ौली
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है : पंडित मोहन लाल बड़ौली
लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खातों में 2100 रुपये भेजकर नायब सरकार ने अपना संकल्प पूरा किया : बड़ौली
हमारी प्राथमिकता अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की सेवाएं पहुंचाना है : बड़ौली
भाजपा कार्यालय मानेसर पहुंचने पर जिला अध्यक्ष अजीत यादव, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बडौली का स्वागत किया
चंडीगढ़, 3 नवंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली सोमवार को मानेसर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। कार्यालय पहुंचने पर गुरुग्राम महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत यादव, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता, जिला महामंत्री प्रदीप सैनी, मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रिंसी चाहर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लोकश शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने श्री बड़ौली का स्वागत किया। इस मौके पर श्री बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह मुझे संगठन और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक ऊर्जा के साथ करने की प्रेरणा देता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है, क्योंकि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की जो भी कल्याणकारी योजनाएं हैं उनको हर व्यक्ति तक पहुंचाना है तथा अधिक से अधिक लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना है।
श्री बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनहित में हर रोज निर्णय लेकर जनता की सेवा कर रहे हैं। नारी शक्ति के विकास के लिए नायब सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हुई है। हरियाणा दिवस पर नायब सरकार ने हरियाणा की पात्र महिलाओं को हर महीने दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना के माध्यम से 2100 रुपये की आर्थिक सहायता देकर अपना संकल्प पूरा किया है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की शुरुआत कर पारदर्शी कार्यशैली का प्रमाण दिया है।
श्री बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और लोगों को भाजपा के प्रति प्रेरित करें।
श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो भी संकल्प लिए थे उन्हें नायब सरकार एक-एक कर पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता हमेशा ही अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की सेवाएं पहुंचाना है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंडल, विधानसभा, जिला स्तर पर कार्यक्रम हो रहे हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन, व्यापारी एवं लघु उद्योग सम्मेलन, प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन कर स्वदेशी अपनाने का संकल्प खुद भी लेना है और अन्य लोगों को भी दिलाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाना, हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और हर घर में समृद्धि लाना है।
