Saturday, September 21, 2024

भाजपा हरियाणा से गायब हो जाएगी, कांग्रेस के प्रत्याशी वर्धन यादव

कांग्रेस लगातार उड़ान भर रही है और भाजपा की नैया डूब रही है। हरियाणा की जनता अब सदा के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुका है। 5 अक्टूबर को वोटिंग के बाद 8 अक्टूबर की दोपहर से पहले ही भाजपा हरियाणा से गायब हो जाएगी। यह कहना है बादशाहपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी वर्धन यादव। कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव समसपुर, तिगरा, मेदावास (बुआपुर), धूमसपुर, नाथूपुर, इस्लामपुर, टीकरी व फाजिलपुर आदि गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सरकार की कुरीतियों और कांग्रेस की नीतियों को सांझा किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कुशासन हरियाणा की जनता ने झेला है। कभी प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर तो कभी परिवार पहचान पत्र के नाम पर आम, गरीब लोगों को भाजपा सरकार ने परेशान करने का काम किया। भाजपा के नेता भी भाजपा की पोल खोलने में लगे हैं। जनता को समझ आ गया है कि भाजपा के दावों में दम नहीं है। झूठ और फरेब की राजनीति करने वाली भाजपा के दिन अब लद गए हैं। किसी नेता, मंत्री की बातों पर अब जनता विश्वास करने की बजाय उनके कार्यक्रमों का बहिष्कार तक कर रही है। लोग भाजपाइयों के कार्यक्रमों से भी दूरी बना रहे हैं।


वर्धन यादव ने कहा कि कांग्रेस का दौर लोकसभा चुनाव 2024 से शुरू हो चुका है। मजबूत सरकार बनाने का दावा भाजपा कर रही थी और आखिर में जोड़-तोड़ की सरकार बनाकर संतुष्ट हुई। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा और अधिक धरातल में चली जाएगी। सरकार बनाना तो दूर की बात, विपक्ष में भी भाजपा कमजोर ही नजर आएगी। कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सदा देश को एक सूत्र में बांधकर विकास किया, वहीं भाजपा ने धर्म के नाम पर देश में फूट डालने का काम किया है। वर्धन यादव ने बादशाहपुर के लोगों से अपील की कि कांग्रेस को जीत दिलाकर क्षेत्र के विकास के रास्ते खोलें। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में मजबूत माहौल बन चुका है।

लोगों को कांग्रेस पर ही विश्वास है। वर्धन यादव ने कहा कि भाजपा ने 10 साल का शासन ईडी, सीबीआई के दम पर किया है। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इन एजेंसियों का दुरुपयोग किया। सुप्रीम कोर्ट तक इस बात को कह चुका है कि देश की सीबीआई को पिंजरे में बंद तोते की छवि से बाहर आना होगा। दिखाना होगा कि अब वह पिंजरे में बंद तोता नहीं रहा। कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि इस बार ऐतिहासिक बदलाव करके भाजपा को सबक सिखाने का काम करे। क्योंकि भाजपा के अत्याचारों को सभी ने झेली है। हर कोई इनका शिकार हुआ है। अब मौका बदला लेने का मिला है। जनता की ताकत वोट है और इस बार वोट की चोट से भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाना है।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights