Sunday, September 22, 2024

मध्य प्रदेश ,राजस्थान में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले एक दूसरे पर राजनीतिक हमले शुरू

सोनिया गांधी ,राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी की बड़ी रैलियां राजस्थान और मध्य प्रदेश में
मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनाव के बाद बड़े नेताओं को अपनी अपनी औकात पता चलेगी
नई दिल्ली।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा के चुनाव के अभी घोषणा नहीं हुई है लेकिन इससे पहले विभिन्न पार्टियों के नेता अभी सही एक दूसरे पर राजनीतिक हमले कर रहे हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में पहली रैली कर विधानसभा चुनाव समीकरण भाजपा की ओर बनाने का प्रयास किया वही मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी जनसभा कर चुकी है और राजस्थान में कांग्रेस की बागडोर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के हाथों में है जो लगातार दूसरी बार राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं राहुल गांधी की कई जनसभा होनी है वही सोनिया गांधी भी दो जनसभा कर सकती है जिनकी विश्वामिया सूत्रों के अनुसार जानकारी मिल रही है, इतना ही नहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा राजस्थान और मध्य प्रदेश में जनसभा करेंगे प्रधानमंत्री विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद दूसरी जनसभा करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री पहले भी जनसभा कर चुके हैं और उनकी कई जनसभा कराने की तैयारी कराई जा रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मध्य प्रदेश में कर चुके हैं जनसभा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार कायम रखने के लिए जनसभा कर चुके हैं और हरियाणा की नीतियों का प्रचार कर चुके हैं वही राजस्थान में भी मनोहर लाल खट्टर को चुनाव प्रचार में भेजा जा सकता है क्योंकि हरियाणा राजस्थान के साथ लगता हुआ है और हरियाणा प्रदेश में जो विकास कार्य हुए हैं उनकी भी भली-भांति राजस्थान के कई जिलों के ग्रामीणों को जानकारी है।

केंद्र के बड़े नेताओं की रैलियां करने की तैयारी
प्रधानमंत्री के बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश में केंद्र के बड़े नेताओं की रैली करने की तैयारी शुरू हो गई है भाजपा की ओर से राजस्थान से केंद्र में मंत्रियों को रैली सफल करने की जिम्मेदारी दी है वहीं केंद्रीय कई मंत्री राजस्थान में धुआंधार रैली करने की तैयारी में है जिसमें भाजपा की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जो राजपूत समाज की वोटो को भाजपा के साथ जोड़ते हैं जाट नेताओं में कई केंद्र व संगठन के पदाधिकारी को भी राजस्थान में भेजा जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी,सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यादव के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की तबीयत ठीक रही तो उनकी भी रैली करने की तैयारी की जा रही है। विश्लेषण सूत्र बताते हैं कि पूर्व केंद्र मंत्री गुलाब नबी आजाद भी रैली कर सकते हैं तथा राजस्थान में यादव समाज को कांग्रेस अपनी और लाने के प्रयास कर रही है जिसके लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी रैली करने की चर्चा जोरों पर है।

विधानसभा चुनाव के बाद सब की औकात पता लग जाएगी
विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव होने हैं और विधानसभा चुनाव के बाद जिन-जिन प्रदेशों में चुनाव परिणाम आएंगे किसकी सरकार जाएगी किसकी बनी रहेगी किसकी आएगी यह तो मतगणना के बाद पता लगेगा लेकिन वोटिंग के बाद बड़े-बड़े नेताओं की औकात का पता चल पाएगा कि आखिरकार मतदाता क्या चाहता था और क्या बड़ा फैसला लिया इसका सभी को इंतजार रहेगा।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights