
मुंबई में आरडीएक्स से शहर को उड़ाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन अभी पूछताछ कर रही है मुंबई पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तथा अतीत ज्योतिषी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से बम धमाके की धमकी देने वाले को किया गिरफ्तार।
नोएडा उत्तर प्रदेश 6 सितंबर।
मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने दो दिन पहले मुंबई को बम से उड़ने की धमकी दी थी।
जैसे ही मुंबई पुलिस को जानकारी मिली की मुंबई को बम से उड़ने की धमकी देने वाला उत्तर प्रदेश के नोएडा में है तो पुलिस की टीम हवाई जहाज से उत्तर प्रदेश के नोएडा में पहुंची और मुंबई को 400 किलो आरडीएक्स से उड़ने की धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति ने मुंबई को बम से उड़ने की धमकी दी थी उसका नाम अश्वनी कुमार सुपर बिहार का रहने वाला है और पिछले 5 सालों से नोएडा में रह रहा है और खुद अपने आप को ज्योतिषी बताता है महाराष्ट्र पुलिस ने उसे सेक्टर 79 से गिरफ्तार किया है।
मुंबई पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तथा ज्योतिषी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जिस समय मुंबई को उड़ाने की धमकी दी गई उसे समय संदेश दिया गया था की 14 गाड़ियों में बम लगाए गए हैं 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया है जैसे ही मुंबई पुलिस को यह जानकारी मिली तो पूरे महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया
आरोपी ने खुद को पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन लश्कर जिहादी का सदस्य बताते हुए यह भी दावा किया था की 14 आतंकवादी मुंबई में घुस चुके हैं संदेश में मुंबई पुलिस के खिलाफ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया था।
मुंबई पुलिस के अनुसार पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि अश्वनी ने फिरोज बनाकर मुंबई पुलिस को धमकी भरे मैसेज भेजे थे वह चाहता था कि दोस्त फिरोज जेल चला जाए।