Sunday, September 22, 2024

मैं अभय सिंह को तुम्हें सौंपता हूं, अभय सिंह के हाथ मजबूत करो और कामयाब बनाओ।’: चौ. ओम प्रकाश चौटाला कैथल

मैं इसके कान खींच दूंगा

-हमने जिन्ना की बजाय गांधी एवं नेहरु का हाथ थामा: फारुख अब्दुल्ला

  • चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा के अंदर अगर एक नया दौर लाना है तो हमें चौ. देवीलाल के बताए हुए रास्ते पर चलना होगा
    -हरियाणा निभाएगा परिवर्तन में अहम भूमिका: अभय चौटाला
    -चौ. देवीलाल ने किसान-कमेरे की आवाज को किया बुलंद: स. सुखबीर बादल
    कैथल, 25 सितंबर।
    इंडियन नैशनल लोकदल के सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा ‘मैं अभय सिंह को तुम्हें सौंपता हूं, अभय सिंह के हाथ मजबूत करो और कामयाब बनाओ। मेरा आशीर्वाद हमेशा इसके साथ है और रहेगा। अगर यह कोई गलती करेगा तो मैं इसके कान खींच दूंगा।’चौटाला ने यह बड़ा ऐलान कैथल की अनाजमंडी में चौ. देवीलाल की 110वीं जयंती पर आयोजित ‘सम्मान दिवस’ रैली में किया। इस रैली में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, जनता दल यूनाइटेड के महासचिव एवं इंडिया गठबंधन के रिसर्च कमेटी के सदस्य के.सी. त्यागी, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा के सदस्य डेरेक ओ. ब्रायन, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह, एन.सी.पी. नेता साहिल सिद्धकी, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के संयोजक शेर सिंह राणा, शिरोमणि अकाली दल के नेता बलविंद्र सिंह भूंदड़, प्रेम सिंह चंदुमाजरा सहित अनेक नेताओं ने शिरकत की। रैली में पहुंची भीड़ को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि ‘मैं गांव का आदमी हूं, खेत से जुड़ा हुआ हूं, सभी के गम और खुशी में शरीक होता हूं और गांव-गांव घुमना मेरी आदत रही है।’ इनैलो सुप्रीमो ने कहा कि चौ. देवीलाल ने लोगों की मूलभूत जरूरतें पूरी करने के लिए योजनाएं लागू की और जो सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दे सकती है, उसे सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आज परिस्थितियां बदल रही हैं और जनता को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जल्द ही प्रदेश में इनैलो की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इनैलो की सरकार बनने पर हर घर में बुजुर्गों को 7500 रुपए मासिक पैंशन देने के अलावा हर घर में हर महीने एक सिलैंडर व 1100 रुपए दिए जाएंगे। हर बच्चे को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी और पढ़ाई के दौरान बीमार होने पर विद्यार्थी का मुफ्त इलाज करवाया जाएगा। प्रत्येक युवा को नौकरी दी जाएगी और बेरोजगारों को 21 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। स्कूलों की गिर गई इमारतों की मरम्मत करवाई जाएगी। स्कूलों में शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। अस्पतालों में चिकित्सक भर्ती करने के अलावा मुफ्त दवाइयां देने की व्यवस्था शुरू की जाएगी।
  • आज देश में नफरत फैलाई जा रही है। हिंदू से मुसलमान को और मुसलमान को हिंदू से कोई खतरा नहीं है, फारुख अब्दुल्ला
    जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि आज देश में नफरत फैलाई जा रही है। हिंदू से मुसलमान को और मुसलमान को हिंदू से कोई खतरा नहीं है। इसके पीछे नफरत की सियासत है। उन्होंने कहा इसलिए हमें नाइंसाफी के लिए एकजुट होना होगा। केंद्र सरकार तीन कृषि कानून लाई। 700 से अधिक किसान शहीद हो गए। किसानों की एकता के आगे आखिरकार हुकूमत को झुकना पड़ा। अब्दुल्ला ने उदाहरण देते हुए कहा कि अंग्रेेजों को भारत से बाहर करने के लिए हम सब एक हुए और वतन को अपना धर्म मानते हुए अनेक बलिदान दिए, जिसके फलस्वरूप देश आजाद भी हुआ। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में करोड़ों मुसलमान पाकिस्तान नहीं गए। उन्होंने जिन्ना के साथ जाने की बजाय महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरु का हाथ पकड़ा। फिर भी शक किया जाता है। उन्होंने कहा कि वे चौ. ओमप्रकाश चौटाला, सुखबीर बादल और कांग्रेस सभी से एकजुट होने का आग्रह करते हैं। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जो लीडरशिप देश के लिए, अपने लोगों के लिए जो चौ. देवीलाल और प्रकाश सिंह बादल ने दी, उसका कोई तोड़ नहीं। उन्होंने कहा कि चौ. चरण सिंह, चौ. देवीलाल और स. प्रकाश सिंह बादल जैसे नेता गरीबों की आवाज थे और जब सत्ता से बाहर रहे तो आवाम के लिए संघर्ष किया। इन नेताओं ने किसान व कमेरे वर्ग के लिए अनेक कदम उठाए। चौ. देवीलाल ने हरियाणा के किसानों का कर्ज माफ किया। किसानों के लिए उन्होंने मंडियां स्थापित की। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ. ब्रायन ने कहा कि पश्चिमी बंगाल से उन्हें मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने एक विशेष संदेश देते हुए इस खास रैली में भेजा है। उन्होंने ममता बेनर्जी के हवाले से कहा कि तृणमुल कांग्रेस पूरी तरह से इनैलो के साथ है। ओ. ब्रायन ने कहा कि भाजपा जैसी जुमलेबाज सरकार को सत्ता से उखाड़ने के लिए सभी दलों को एकजुट होना होगा। चौ. देवीलाल को लोकप्रिय नेता की संज्ञा देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वादे तो करते हैं, लेकिन पूरे नहीं करते हैं। जनता से सवाल करते हुए तृणमूल कांग्रेस नेता ओ.ब्रायन ने कहा कि क्या किसी के भी खाते मेंं 15 लाख रुपए आए? पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा के अंदर अगर एक नया दौर लाना है तो हमें चौ. देवीलाल के बताए हुए रास्ते पर चलना होगा। चौ. देवीलाल ने किसानों के हित में एक लंबा संघर्ष किया और किसानों को एकता का पाठ पढ़ाया। किसानों की लड़ाई को लड़ना है तो हमें एक होकर लड़ना होगा, अलग-अलग नहीं लड़ा जा सकता है। चौ. देवीलाल ने लड़ाई का जो बिगुल बजाया था वो लाजवाब था। इस दौरान एन.सी.पी. नेता साहिल सिद्धकी ने कहा कि एक वक्त था जब देश को ठीक करने के लिए ताऊ का एक ल_ काफी होता था। अगर चौ. देवीलाल होते तो किसानों को अन्याय सहन न करना पड़ता। उन्होंने कहा कि हरियाणा से जो पैगाम जाएगा तो इसका असर दिल्ली तक पड़ेगा। इस दौरान राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के संयोजक शेर सिंह राणा ने कहा कि चौ. अभय सिंह चौटाला पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights