Sunday, September 22, 2024

व्यापारी बंधुओ की हर समस्या को लेकर अलर्ट है पुलिस प्रशासन,जल्द होगी उचित कार्यवाही: एसएचओ थाना शहर

भिवानी| पीड़ित व्यापारी बंधुओ द्वारा आज थाना शहर भिवानी में लिखित रूप से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ भिवानी ज़िला संयोजक भाई दीपक अग्रवाल तौला के नेतृत्व में दिया गया संज्ञान।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ भिवानी के जिला संयोजक दीपक अग्रवाल तौला ने बताया कि स्थानीय जवाहर चोक,हालू बाजार से ज्वेलर्स का कार्य करने वाले व्यापारी बंधुओ नीरज सोनी,मनीष नहाडिया, जोनी सोनी,विकास मित्तल,भारत अग्रवाल आदि ने नीरज सैनी s/० लिलीराम (नीरज मोती पैलेस) जवाहर चोक को लगभग 130 ग्राम सोना (वैल्यू एप्रोक्स 800000/- आठ लाख रु) शुक्रवार,दिनांक 1/12/23 को कुछ कार्य करने के लिए दिया था,जिसे आज तक पीड़ित व्यापारी बंधुओ द्वारा बार बार मांगने पर भी वापस नही किया गया है।
इसी संदर्भ में जब व्यापारी बंधुओ ने बार बार उसके पास फोन किया तो हर बार उसका फोन ऑफ मिला व आज सुबह सुबह सभी पीड़ित व्यापारी बंधुओ को नीरज सैनी ने फोन करके अपने घर बुलाकर अपना अपना सोना ले जाने से संबंधित बात कही।

जब पीड़ित व्यापारी बंधू तुरंत प्रभाव से उसके घर पहुंचे तो वो स्वयं लापता मिला और उसकी माता जी ने कहा कि बार बार मेरे लड़के को परेशान न करो नही तो मेरा लड़का आत्मदाह कर लेगा।लिखित में दी गई शिकायत को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ भिवानी ज़िला संयोजक दीपक अग्रवाल तौला के नेतृत्व में आज एसएचओ साहब को संज्ञान दिया गया है और कहा की पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करे व पीड़ित व्यापारी बंधुओ को उनका सोना सही सलामत वापस मिल सके।शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आश्वाशन भी दिया।

इस अवसर पर पीड़ित व्यापारी बंधुओ के साथ अग्रसेन रामलीला कमेटी के प्रधान विजय बंसल टैनी व गणमान्य बंधुओ को उपस्तिथि रही।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights