Saturday, September 21, 2024

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सहारा को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज (शुक्रवार 24 नवंबर ) को एक बार फिर सहारा ग्रुप के फाउंडर सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक्ट्रेस और राज्य सभा मेंबर जया बच्चन भी नजर आई। सहारा श्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तस्वीरें सपा प्रमुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है।

बता दे कि 15 नवंबर को 75 साल की उम्र में सहारा ग्रुप के फाउंडर सुब्रत राय का निधन  हो गया। उन्होंने मुंबई की एक निजी अस्पताल में अंतिम सांसे ली। उनके निधन पर दिग्गज  नेताओं ने श्रद्धांजली दी। सुब्रत रॉय लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर लखनऊ लाया गया जहाँ उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस दुखद खबर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव ने शोक व्यक्त किया था।

कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुआ निधन

सहारा समूह की तरफ से जारी बयान में कहां था कि , दुख के साथ हम सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग वर्कर और अध्यक्ष सुब्रत राय सहारा के निधन की सूचना देते हैं। एक दूरद्रष्टा और प्रेरक व्यक्तित्व के धनी सहारा का निधन 14 नवंबर रात 10.30 बजे कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुआ। बयान में बताया गया है कि राय कैंसर से जूझ रहे थे जो शरीर में फैल गया था। इसके अलावा उन्हें बीपी और शुगर की भी समस्या थी। उन्हें 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा खराब होने पर कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights