Sunday, September 22, 2024

हजारों समर्थक सहित पूर्व मंत्री जगदीश यादव कांग्रेस में शामिल, हुड्डा के दिल्ली निवास पर हुए शामिल

हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता भी उपस्थित रहे
दक्षिणी हरियाणा में एक बार फिर कांग्रेस की ताकत बड़ी

नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मंत्री दक्षिण हरियाणा के कद्दावर नेता जगदीश यादव अपने हजारों समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली निवास पर कांग्रेस में शामिल हो गए जिससे दक्षिणी हरियाणा में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा।
जगदीश यादव के शामिल होने पर जहां दक्षिणी हरियाणा में भाजपा कमजोर हुई वहीं कांग्रेस में ताकत बढ़ गई है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर जगदीcoश यादव का भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा, दक्षिण हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री राव दान सिंह के अलावा कांग्रेस के दिल्ली हरियाणा के बड़े नेता उपस्थित थे सभी ने पूर्व मंत्री जगदीश यादव का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व वित्त मंत्री चौधरी संपत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पतन होना अब जरूरी है खासकर हरियाणा से शुरू होगा और पूरे देश में भाजपा का पतन की शुरुआत हो गई है पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने कहा हरियाणा प्रदेश में आने वाले समय में भाजपा का कोई नाम लेने वाला नहीं होगा और कांग्रेस का झंडा लहराएगा दक्षिणी हरियाणा की जनता ने नहीं प्रदेश भर की जनता ने मन बना लिया है इन चोर लुटेरों से छुटकारा पाने के लिए दक्षिणी हरियाणा को लूट लिया और अगर कोई आवाज उठाता है तो उसकी आवाज को ईडी,सीबीआई ,इनकम टैक्स के माध्यम से दबाना चाहते हैं लेकिन दक्षिणी हरियाणा की जनता इन बहरूपियों को पहचान चुकी हैउनके बहकावे में नहीं आएगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें आईना जरूर दिखायेंगी।

इस सरकार का जानत है कांग्रेसी शासन करेगी हरियाणा में , भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह उड़ने कहा देश की और प्रदेश की जनता इनके असली चेहरे को पहचान चुकी है और आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इन्हें वापसी घर भेजेगा आज हरियाणा प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश भर में कांग्रेस की लहर है राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और जो यह लुटेरे घूम रहे हैं इनको अपनी औकात पता चलेगी।

हरियाणा प्रदेश में काम कांग्रेस मजबूत हुई

अब पाप का घड़ा भर चुका है

इस अवसर पर कैप्टन अजय यादव ने कहा जगदीश के कांग्रेस में आने से हरियाणा प्रदेश में काम कांग्रेस मजबूत हुई है और सब मिलकर प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे रेवाड़ी में भाजपा का सफाया कर दिया और आने वाले समय में भी दक्षिणी हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी बाहर हो जाएगी। पूर्व मंत्री नरेंद्र यादव ने कहा अब पाप का घड़ा भर चुका है प्रदेश की जनता भली-भांति उनके चेहरों को पहचान चुकी है और आज ग्रामीण अंचल में युवा नौकरी के लिए डर-डर की ठोकरे खा रहा है ने बिजली मिल रही है ने पानी मिल रहा है ने रोजगार मिल रहा है जो इन्होंने वादे किए थे उनके वादे झूठे साबित हुए हैं और आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हरियाणा प्रदेश की जनता इन्हें सबक सिखाएगी उन्होंने कहा दक्षिणी हरियाणा का तो बुरा हाल है उनके मंत्री भी इस बात को मानते हैं कि मुख्यमंत्री दक्षिणी हरियाणा के साथ भेदभाव करते हैं केंद्रीय मंत्री भी प्रदेश की जनता के बीच में यह कहते हैं कि उनकी अधिकारी नहीं सुनते इसलिए काम नहीं होते हैं जिस सरकार में केंद्र के मंत्री,प्रदेश के मंत्री, विधायको और सांसदों की नहीं सुनी जाती हो उसे प्रदेश का विकास नहीं हो सकता।

Latest Videos

आपकी राय

[poll id="2"]

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights