गुरुग्राम: 15 नवंबर 2025
.अभियोग संख्या 424/2025 धारा 305 BNS थाना सैक्टर 10, गुरुग्राम में आरोपी राम किशोर निवासी गांव कादीपुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), 2. अभियोग संख्या 345/2024 धारा 305 BNS थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम में आरोपी विनीत निवासी लखीमपुर खीरी (उत्तर-प्रदेश), 3. अभियोग संख्या 75/2020 धारा 147, 149, 323, 384, 34 IPC थाना पालम विहार, गुरुग्राम में आरोपी मोहित निवासी गोहाना, जिला, सोनीपत (हरियाणा), 4. अभियोग संख्या 342/2020 धारा 323, 506, 34, 325 IPC थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में आरोपी अजय धाँधी निवासी भोड़ा खुर्द, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) व 5.अभियोग संख्या 324/2016 धारा 379, 411 IPC थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में आरोपी नरेश निवासी अम्बेडकर कॉलोनी सोहना, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) को माननीय अदालत द्वारा जमानत पर छोड़ा गया था और आगामी तारीख पेशी निश्चित करते हुए न्यायालय में पेश होने के आदेश दिए गए थे, किन्तु उपरोक्त आरोपियों निश्चित की गई तारीख पेशियों पर माननीय अदालत के सम्मुख पेश ना होने व माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर आरोपियों उक्त को जमनोत्तर अपराधी (Bail Jumper) घोषित किया गया था।
▪माननीय अदालत द्वारा घोषित उपरोक्त जमानोत्तर अपराधी (Bail Jumper) को दिनांक 13/14/15.11.2025 को गुरुग्राम पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा गिरफ्तार करके माननीय अदालत के सम्मुख पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
