चण्डीगढ़,25 जुलाई। हरियाणा में मौसम विभाग की तरफ से लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। प्रदेश में अगले तीन दिनों में गरज-चमक के साथ बरसात की संभावना जताई गई है। 25 जुलाई यानी आज राज्य के ज्यादातर इलाकों में बरसात होगी। उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में भी भारी बरसात होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। वहीं, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया बुलेटिन
आपको बता दे कि हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर बुलेटिन जारी किया है। इस बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में अगले तीन दिन तक भारी बारिश होगी। 25 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में बरसात होने की संभावना जताई गई है।