-सपा मुखिया अखिलेश यादव के दीवार कूदने के प्रकरण पर सुभासपा का तगड़ा ज़बानी वार
-सुभासपा के प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने किया जुबानी प्रहार दिया बयान
-लखनऊ, अखिलेश यादव के द्वारा दीवार कूदकर पार्क के अंदर जाने के मामले पर सुहेलदेव भारती समाज पार्टी ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है और कहा कि अखिलेश यादव ने दीवार खुद अराजकता की है समाजवादी पार्टी का गुंडागर्दी का इतिहास रहा है आज उस पर अखिलेश यादव ने मोहर लगा दी है।
नील अर्कवंशी ने कहा ऐसी अराजकता करते रहते हैं सपा के कार्यकर्ता
–अखिलेश यादव ने कूदकर लगाई अराजकता पर मुहर
–आज एक महान व्यक्ति से सम्बंधित कार्यक्रम था नही करना चाहिए था ऐसा काम
जय प्रकाश नारायण की जयंती है और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में JPNIC बिल्डिंग के भीतर दीवार फांदकर प्रवेश कर गए।दरअसल प्रशासन और पुलिस ने यहां अखिलेश यादव के आने पर रोक लगा रखी थी यहां जय प्रकाश नारायण की ऊंची प्रतिमा लगी हुई है। यहां अखिलेश यादव के बाउंड्री फांदते ही उनके साथ गए कार्यकर्ताओं ने भी वही किया और भीतर जाकर माल्यार्पण किया। इस मामले को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोला है हरदोई पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने कहा कि अखिलेश यादव ने छलांग लगाकर अराजकता की है।कहाकि समाजवादी पार्टी का गुंडागर्दी का इतिहास रहा है जिस पर आज उन्होंने मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि वहां नहीं जाने दिया जा रहा था हो सकता है सुरक्षा के चलते न जाने दिया जा रहा हो। आज महान व्यक्तित्व की जयंती थी कहीं भी मना लेते लेकिन इस तरह से दीवार फांदकर अराजकता नहीं करनी चाहिए थी।