नोएडा 4 नवंबर: नोएडा , दिल्ली , हरयाणा , राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस हुए,यह झटके 3 नवंबर को रात में करीब 11 बज कर 20 मिनट पर महसूस किये गए | इसके अतिरिक्त नोएडा में इस भूकंप की तीव्रता 3.1 रही तो वही दिल्ली में इसकी तीव्रता 3.5 रही | यह भूकंप लगभग 15 सेकंड्स तक रहा,पिछले 40 दिनों में यह झटके तीसरी बार महसूस किये गए हैं जिससे लोगों के बिच बहुत डर पैदा हो गया है तो वहीं इस भूकंप का केंद्र नेपाल में रहा जहाँ बड़ी तबाही हुई साथ ही करीब 140 से अधिक लोगों की मौत हुई है।भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा जिसकी स्थिती जमीन से लगभग 10 किलोमीटर माना गया है|
भारत में किसी प्रकार के जान-मान की हानी नहीं हुई है हालांकि दिल्ली में भूकंप के झटकों के बाद कुछ जगहों कुछ इमारतों को नुकसान हुआ है | कल रात भूकंप के दौरान कई लोगों को एकाएक उनके घरों से बाहर निकलते हुए देखा गया है साथ ही पटना में तो लोग दहशत से पूजा भी करते नज़र आए | मध्य प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं |
यहां भी कई लोग सोने की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक से पंखा हिलने लगा जिसे देखकर सभी लोग घर से बाहर पार्क में आ गए | भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और रीवा में रात करीब 11 बज कर 20 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए | इस समय सोशल मीडिया पर यह खबर ही छाई हुई है कि नोएडा समेत उत्तर भारत में इतने भूकंप क्यों आ रहे हैं |