धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें
उत्तर प्रदेश, अनिल चौधरी के आमरण अनशन के नौवें दिन जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन की कोर कमेटी में निर्णय लिया गया कि 12 नवंबर को दीपावली के कारण पंचायत को स्थगित किया गया। इसकी बजाय कोर कमैटी ने अपने कार्यकर्ताओं और आम लोगों का आह्वान किया कि पंचायत की बजाय धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें। कमेटी ने यह भी तय किया कि 9 नवंबर, ब्रहस्पतिवार को देश के 22 राज्यों के 400 जिलों के जिला मुख्यालयों पर एक साथ धरना और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर गाजियाबाद लाजपत नगर में जारी अनिल चौधरी के आमरण अनशन के नवें दिन अनेक संगठनों ने धरना स्थल पहुंचकर इस मांग को अपना पूरा समर्थन व्यक्त किया। धरने के नवें दिन भी बड़ी संख्या भी झारखंड, बिहार, असम, त्रिपुरा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के तमाम लोग डटे हुए हैं। सभी का कहना है कि अब वह सभी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाकर ही यहां से जाएंगे। कल हुई महापंचायत में इस मुहीम को लगभग 150 संगठनों ने अपना समर्थन दिया, आज भी ये दौर लगातार जारी है आज कुछ स्थानीय संगठनों, राष्ट्रीय व्यापार मंडल, अंतर्राष्ट्रीय बजरंगदल, किसान यूनियन (भानू) ने अपना समर्थन व्यक्त किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी को फोन
संगठन के पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख तरूण शुक्ला के फोन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी को फोन द्वारा धरने को समर्थन दिया। दूसरी और किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने भी ठाकुर सुखबीर सिंह के फोन के माध्यम से अनिल चौधरी से बात करके समर्थन दिया तथा साथ ही आगामी तीन-चार दिन में पूरी टोली के साथ अनशन स्थल पहुचने की बात कही।
I was extremely pleased to discover this site. I wanted to thank you for your time just for this wonderful read!! I definitely enjoyed every bit of it and i also have you saved as a favorite to look at new stuff on your blog.