राजस्थान कुछ विधानसभा में बिगाड़ सकते हालात
जेजेपी की हालत भी खस्ता
नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव में हरियाणा प्रदेश से विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं के अलावा नेताओं के समर्थकों ने राजस्थान के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में डेरा जमा लिया है जिसके चलते हरियाणा के साथ लगते हुए राजस्थान के कुछ विधानसभा क्षेत्र में हालत बिगाड़ सकते हैं वैसे तो केंद्रीय सुरक्षा बल के अलावा राजस्थान पुलिस के अधिकारी एवं जवान रखे हुए हैं लेकिन इसके बावजूद भी राजस्थान में हरियाणा से ऐसे नेताओं के समर्थक गए हुए हैं जो हमेशा विवादों में रहे हैं।
20 हजार से अधिक की संख्या बताई जा रही है
हरियाणा से राजस्थान में जाने वाले विभिन्न पार्टियों के नेता के समर्थकों की संख्या करीब 20 हजार से अधिक बताई जा रही है जो विधानसभा चुनाव में विभिन्न प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे वही हरियाणा से कुछ युवक कुछ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव बूत के आसपास नजर रखेंगे हरियाणा से सबसे अधिक राजनीतिक पार्टी के नेताओ के समर्थक हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जेजेपी के मुखिया अजय सिंह चौटाला के साथ बताई जा रहे हैं। क्योंकि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं और हरियाणा से उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी राजस्थान में है वहीं भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में भी भारी संख्या में हरियाणा से समर्थक और कार्यकर्ताओं की भीड़ बताई जा रही है।
राजस्थान में जेजेपी नहीं बढ़ पा रही है
राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारी जोड़ों पर हो रही है और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने पिता अजय सिंह चौटाला के साथ जनसभाएं कर रहे हैं जबकि उनकी पार्टी की हालत राजस्थान में दनीय बनी हुई है वैसे तो राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होनी है इस समय पता चल पाएगा कौन सी पार्टी कितने पानी में है किसने कितने वादे किए उन सब पर पानी फिर जाएगा।
हरियाणा से सबसे ज्यादा समर्थक अलवर, सीकर,बहरोड में
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार सबसे अधिक हरियाणा से भाजपा और जेजेपी पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थन हरियाणा के साथ लगती हुई सीकर,अलवर,बहरोड विधानसभा क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं कुछ समर्थक मेवात के साथ लगते हुए भरतपुर में धुआंधार प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं विश्व सूत्रों के अनुसार यह भी जानकारी मिल रही है की अधिकतर युवाओं के पास जो राजस्थान के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए गए हुए हैं उनके पास हथियार भी बताए जाते हैं जिस पर राजस्थान पुलिस नजर बनाए हुए हैं।