गाजियाबाद मोदीनगर राष्ट्रीय लोक दल प्रोफेशनल प्रकोष्ठ का किया गया गठन अरुण दहिया एडवोकेट को जिला अध्यक्ष गाजियाबाद की सौंपी जिम्मेदारी
मोदीनगर स्थानीय एक रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल की एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता में मौजूद प्रोफेशनल प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष भीष्म सिंह ने अरुण दहिया एडवोकेट को जिला अध्यक्ष गाजियाबाद बनाए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर भीष्म सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने राष्ट्रीय लोकदल से बुद्धिजीवी वर्ग डॉक्टर प्रोफेसर एडवोकेट वह पत्रकारों को जोड़ने के लिए प्रोफेशनल प्रकोष्ठ का गठन किया है इस श्रृंखला में देश भर में राष्ट्रीय लोकदल बुद्धिजीवी वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है भीष्म सिंह ने जानकारी देते हो बताया कि पार्टी ने पत्रकारिता व सामाजिक क्षेत्र में अपने योगदान व उन्नत कार्य करने की लिए प्रोफेशनल अवार्ड देने की घोषणा की है उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत पत्रकार जगत में सामाजिक क्षेत्र की हस्तियों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। भीष्म सिंह ने हाल ही में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए विवादित बयान पर बोलते हुए कहा कि यह उनकी अपनी व्यक्तिगत अभिव्यक्ति है इससे राष्ट्रीय लोकदल का कोई सरोकार नहीं है भीष्म सिंह ने पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में इंडिया गठबंधन की एक तरफ जीत होने का दावा भी किया