बिहार: बिहार सरकार ने साल 2024 के लिए छुट्टियों की सूचि जारी की जिसके बाद से छुट्टी पर विवाद का दौर शुरू हो गया है। हालांकि यह विवाद नया नहीं। इसके पहले जब सरकारी स्कूल के शिक्षकों की छठ की छुट्टी रद्द की गई थी तो जमकर विवाद हुआ। लेकिन इस बार छुट्टियों की सूची ने हिन्दू -मुस्लिम की लड़ाई को छेड़ दिया है।
बिहार में कई हिंदू त्योहारों की छुट्टियां खत्म कर दी गई हैं और ईद मुहर्रम की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं, यह भी गजवा-ए-हिंद का एक हिस्सा है। pic.twitter.com/ezf1SnyJYu
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 28, 2023
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ बिहार।
नीतीश और लालू सरकार ने स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई, हिंदु त्योहारों में छुट्टी की ख़त्म। pic.twitter.com/ngjc4qVbuS
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 27, 2023
दरअसल साल 2024 के लिए नीतीश सरकार द्वारा जारी अवकाश पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का तंज, X पर लिखा: नीतीश और लालू सरकार ने स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई, हिंदु त्योहारों में छुट्टी की ख़त्म। वही भाजपा नेता भी पीछे नहीं है उन्हें तो मानिये नितीश बाबू की खिचाई का जबरदस्त मौका मिला है। बिहार सरकार द्वारा कथित तौर पर पर्व-त्यौहारों के दौरान राज्य के स्कूलों में दी जाने वाली छुट्टियों में कटौती की गई है, जिसको लेकर भाजपा सांसद सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा: नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने हिंदू विरोधी चेहरा दिखाया है।
हिन्दूओं के पर्व, त्यौहारों की छुट्टियों को रद्द करना हिन्दू विरोधी मानसिकता का परिचायक। pic.twitter.com/bxNJxp6fqe
— Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार ) (@SushilModi) November 28, 2023
बिहार सरकार द्वारा त्यौहारों के दौरान राज्य के स्कूलों में दी जाने वाली छुट्टियों में कटौती किए जाने के मामले पर शुरू सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा हुई हमलावर तो JDU नेता नीरज कुमार ने कर दिया पलटवार, कहा: शब-ए-बारात की छुट्टियां कम कर दी गई हैं और इस पर कोई चर्चा नहीं है।
पूरा मामला आपको बता दे तो बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों को लेकर सियासी बवाल के बाद शिक्षा विभाग ने एक और बड़ा फैसला किया। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में छुट्टियों के दो कैलेंडर जारी कर दिए, उर्दू स्कूलों के लिए अलग कैलेंडर जबकि गैर उर्दू स्कूलों के लिए अलग छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है। कल समाने आया था छुट्टियों का पहला कैलेंडर, अब दूसरा कैलेंडर भी आया सामने। पहली बार शिक्षा विभाग ने उर्दू स्कूलों के लिए अलग से कैलेंडर जारी किया है। दूसरे कैलेंडर में मुस्लिम त्यौहारों में भी छुट्टियों की तादाद कम की गई है। इसके बाद नेताओं में हिन्दू -मुस्लिम एंगल पकड़ चुनावी रोटी सेकना शुरू कर दिया है।