उत्तराखंड| मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में 16 दिन से सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने हेतु चल रहे बचाव कार्यों में बेहतर समन्वय एवं समर्पण भाव के साथ कार्य कर रही केंद्रीय एजेंसियों व प्रदेश प्रशासन के सदस्यों एवं अथक परिश्रम के साथ कार्य कर रहे श्रमिकों के परिणाम स्वरुप ये ऐतिहासिक बचाव कार्य संभव हो सका। संपूर्ण देशवासियों की प्रार्थनाओं और श्रमिकों के परिवारों के धैर्य के लिए हृदय से धन्यवाद।
आपदा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक बार फिर गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह संकटमोचक बनकर सामने आए हैं सेवा के पूर्व जनरल एवं केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह कई दिनों से टनल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के ऑपरेशन की जिम्मेदारी केंद्र सरकार में गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को सौंप थी। जनरल वीके सिंह के अंदर विषम परिस्थितियों में कार्य करने की अद्भुत क्षमता है। जनरल वीके सिंह का सेवा में रहते हुए कई बड़े ऑपरेशन का नेतृत्व उन्होंने स्वयं किया है। विषम परिस्थितियों में कैसे कार्य करना है और कैसे जनता की सेवा में अपने समर्थ को झोंक देना है अगर यह बात देखनी है तो यह सिर्फ जनरल वीके सिंह के अंदर दिखाई देती है। आज 41 परिवारों को खुशी का मौका मिला है और खुशी के आंसू है। उसमें बहुत बड़ा योगदान गाजियाबाद के जनरल वीके सिंह का है। जनरल वीके सिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर चलकर राहत टीम ने जिस प्रकार से अपने संयम को बरकरार रखते हुए दिन-रात की लगातार मेहनत से सभी मजदूर को सुरक्षित निकाल लिया उसके लिए राहत दल के प्रत्येक सदस्य को जनरल वीके सिंह ने अपने गले लगाया और उनका उत्साहवर्धन किया। जनरल वीके सिंह समस्त 41 परिवारों से मिलकर उनकी खुशी में उनका हिस्सा बने।