जनता का विश्वास व भाजपा कार्यकर्ताओं का परिश्रम रहेगा फतह का मूल आधार – संजीव शर्मा
गाजियाबाद। वोटर चेतना महाभियान के तीसरे और अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में महानगर के सभी 20 मंडलों में अभियान को गति देने के उद्वेश्य से 20 प्रवासी प्रभारी कार्यकर्ता लगाए गए थे। मंडलों में लगे प्रवासी कार्यकर्ताओं में मंडलस ब्योरावार मुरादनगर देहात में राजीव त्यागी, मुरादनगर शहर गोपाल अग्रवाल, राजनगर कुलदीप त्यागी, गोविन्दपुरम गुंजन शर्मा, कविनगर धीरज शर्मा, भौपुरा पंकज भारद्वाज, शालीमार गार्डन पप्पू पहलवान, लाजपत नगर संजय रावत, ब्रजविहार सचिन ढेडा, वशुन्धरा बीएल गौतम, इन्दरापुरम संजीव झा,खोड़ा मकनपुर और खोड़ा चमन चौहान, अर्थला मोहन नगर दीपक राधव, नन्दग्राम संजीव चौधरी, क्रासिंग रनिता सिह, प्रताप विहार तारा जोशी, विजय नगर प्रदीप चौधरी, शहर संजय कांत, गाँधी नगर सुशील गौतम ने मंडल अध्यक्ष,वार्ड पार्षद, शक्ति केन्द्र, बूथ की टोली, जनप्रतिनिधी से सामंजस्य बैठाते हुए कार्य को धरातलीय अंजाम दिया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया सभी को मालूम है भाजपा के अलावा कोई भी दल मतदाताओं को सूची से जोड़ने में अपनी कोई अहम भूमिका अदा नहीं कर रहा था उनका कार्यकर्ता मखमली आराम की आगोश में था और यह भी सर्वज्ञ है कि यह कार्य बेहद निरसता भरा होने के बाबजूद वोटर चेतना महाभियान के दौरान भाजपाईयों का सफ़र बहुत शानदार रहा। इस कार्य में नए मतदाताओं ने भी मत बनवाने में उत्साह दिखाया। आमजन के हिसाब से मोदी सरकार के कार्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की बदौलत आगामी लोकसभा चुनाव के माध्यम से पूर्ण बहुमत से उनकी पहली पसंद तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में है। तीन राज्यों में प्रचंड जीत और चौथे राज्य में सरकार के प्रति बढ़ता जनाधार है।