मुंबई के बोरीवली इलाके में एक दुकानदार ने कथित तौर पर सब्जी मंडी से बोरियां चढ़ाने और उतारने वाले एक मजदूर को मौत के घाट उतार दिया। आरोप था कि मजदूर ने उसके दुकान से लहसुन की चोरी की थी। पुलिस ने दुकानदार घनश्याम आगरी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, दुकानदार ने पीड़ित पंकज मंडल को तब तक पीटा जब तक कि वह गिर नहीं गया। मंडल पर आरोप था कि उसने 20 किलो लहसुन की चोरी की थी जिसकी कीमत 6400 रुपये है।
बोरीवली पश्चिम में पीड़ित एमटीएनएल कार्यालय भवन के बाहर मृत पाया गया था। सीसीटीवी फुटेज में सब्जी व्यापारी घनश्याम आगरी द्वारा मंडल की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है।
आगरी को मंडल ने एक बोरी लहसुन चोरी करते हुए पकड़ लिया। आगरी ने मंडल को बेरहमी से पीटा, आगरी की मार से मंडल वहीं बेसुध हो गया। अन्य मजदूरों ने मंडल को वहां से हटाने में मदद की। पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के आधार पर आगरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया।
मृतक पंकज मंडल राधानगर थाना क्षेत्र की दक्षिण बेगमगंज सीताराम टोला, झारखंड का रहने वाला था। वह करीब 7 महीने पहले काम की तलाश में झारखंड से मुंबई आया था और मुंबई के बोरीवली इलाके में एक किराना दुकान में काम करता था।