हरियाणा में कोल्ड डे का रिकॉर्ड टूटा
हरियाणा 10 जनवरी 2024| हरियाणा में लगातार 16 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड ने कोल्ड-डे का 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हाल यह हो गया है कि दिन के अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट देखी गई है। अधिकतर जिले ऐसे रहे, जहां धूप नहीं निकली। कोहरे के साथ पड़ने वाली ओस की फुहार ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक-दो दिन में कोहरे में कमी आएगी, लेकिन बर्फीली हवाएं खूब कंपकंपी छुटाएगी। अमूमन हरियाणा में कोल्ड डे का समय 4 से 5 दिन का होता है, लेकिन राज्य में 25 दिसंबर से कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।
6 डिग्री गिरा दिन का तापमान; कोहरे के साथ ओस की फुहार, चलेंगी बर्फीली हवाएं