‘दिल्ली जाने का विचार समझ से परे…’ किसान आंदोलन को लेकर अनिल विज का बड़ा बयान
अंबाला 13 फ़रवरी 2024| किसान आंदोलन पर गृह मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया सामने आई है। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि किसानों का मकसद दिल्ली में जाकर केंद्र से बातचीत करना है। तो केंद्र सरकार चंडीगढ़ में आकर दो बार बातचीत कर चुकी है। एक बार फिर भी बातचीत करने को तैयार है। ऐसे में किसानों की दिल्ली जाने की बात समझ से बाहर है। इनका क्या मकसद है।
किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार दो बार चंडीगढ़ में किसानों से बात कर चुकी है। एक बार और कर लेगी। इसके लिए किसानों का दिल्ली आने की बात समझ से बाहर है। इनका क्या मकसद है। उन्होंने कहा किसानों को आंदोलन वापस ले लेना चाहिए।
अनिल विज ने कहा कि किसानों को अपना आंदोलन वापस लेना चाहिए और सरकार से बातचीत करनी चाहिए। केंद्र सरकार भी बातचीत को लेकर तैयार है।
उन्होंने कहा मसलों का समाधान बातचीत से होगा
वहीं सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरे तरीके से तैयार है। हमारे अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर पूरे प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली में जाकर किसको सुनना चाहते हैं। केंद्र सरकार तो चंडीगढ़ में आकर उनसे बातचीत कर चुकी है। उनका कहना है कि मसलों का समाधान बातचीत से ही होगा।