केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह बोले- किसान आंदोलन सिर्फ पंजाब से ही चल रहा है
बागपत 19 फ़रवरी 2024| उत्तर प्रदेश के बागपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन सिर्फ पंजाब से ही चल रहा है। केंद्र सरकार किसानों के साथ है।
बागपत जनपद के पुरा महादेव मंदिर पर सोमवार की सुबह केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। जहां जनरल वीके सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन सिर्फ पंजाब से चल रहा है।
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह सोमवार की सुबह ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कराकर भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कराया।
इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर में आने का बहुत दिनों से मन था लेकिन किसी ना किसी कार्य की वजह से आना नही हो पा रहा था। लेकिन आज यहां आकर मन की इच्छा पूरी हुई।
किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ पंजाब से चलाया जा रहा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के साथ है और किसानों की खुशहाली के लिए काम कर रही है।