गुरुग्राम: 24 जुलाई 2024
श्री शत्रुजीत कपूर IPS पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के आदेशानुसार महिलाओं की सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेफ सिटी कैम्पेन’ के तहत श्री विकास अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त व श्री अर्पित जैन IPS, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम के निर्देशन में कार्य करते हुए महिला थाना पश्चिम , गुरुग्राम की दुर्गा शक्ति पुलिस टीम ने कल दिनांक 24 जुलाई 2024 को 2 मनचलों *रवि रंजन व कल्लू को इफ्को चौक, गुरुग्राम के पास से काबू करके उनके खिलाफ नियमानुसार निवारक कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए उपरोक्त मनचलों के परिजनों को बुलाया गया। मनचलों के परिजनों की उपस्थिति में उनसे लिखित में माफीनामा लिया गया व भविष्य में इस प्रकार की कोई गतिविधि ना करने की चेतवानी देकर परिजनों के हवाले किया गया।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व मनचलों को रंगेहाथ काबू करने के उद्देश्य से महिला पुलिकर्मियों को सादे कपड़ों (सिविल ड्रेस) में चिन्हित स्थानों पर तैनात किया जाता है। सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिसकर्मी मनचलों की गलत गतिविधियों पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए उन्हें रंगेहाथ काबू करती है और सम्बन्धित पुलिस थाना में ले जाकर उनके परिजनों को थाना में बुलाया जाता है और उनके खिलाफ नियमानुसार निवारक कार्यवाही की जाती है। महिलाओं का सम्मान करने व महिला सुरक्षा बारे में बताते हुए महिला विरुद्ध अपराधों के लिए कानून में दिए गए प्रावधानों के अनुसार होने वाली कार्यवाही/सजा के बारे में जानकारी दी जाती है, ताकि वे भविष्य में महिलाओं का सम्मान करें और किसी गलत गतिविधि का हिस्सा ना बने।
गुरुग्राम पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा मनचलों को काबू करने की प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि महिलाओं को एक भयमुक्त माहौल प्रदान किया जा सके। गुरुग्राम पुलिस हर समय [24×7] आपकी सेवा में तत्पर है।