
अब हरियाणा का करेंगे तूफानी दौर
नई दिल्ली।
भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर को एक बार फिर हरियाणा की बड़ी जिम्मेवारी मिली है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी बनाया गया है जिससे अब एक बार फिर मनोहर लाल खट्टर को बड़ी जिम्मेवारी ।
मनोहर लाल खट्टर हरियाणा में 9 वर्ष तक मुख्यमंत्री पद पर रहें और लोकसभा चुनावसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें लोकसभा टिकट देकर चुनाव लड़ाया और जीतने के बाद केंद्र में बड़े मंत्री हैं। हरियाणा की मुख्यमंत्री पद की बागडोर मनोहर लाल खट्टर के सहयोग से नायब सिंह सैनी को सौंपी गई । लेकिन लोकसभा चुनावों से कुछ दिनों पहले बने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा हाई कमान की आशाओं पर नहीं उतरे और हरियाणा प्रदेश भाजपा को सात सीटें गंवानी पड़ी।
मनोहर लाल की राजनीति से हुआ नुकसान
राजनीतिक पंडितों की माने तो लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की राजनीति से हरियाणा की परेशान थी जिसका नुकसान मुख्यमंत्री पद पर आते ही नायब सिंह सैनी को हुआ क्योंकि उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़े गए।
राजनीतिक पंडितों का यह भी कहना था मनोहर लाल से प्रदेश की जानता नहीं बल्कि भाजपा के पदाधिकारी, विधायक, मंत्रियों भी परेशान थे। जिस कारण से भी भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा।
सह प्रभारी के तौर पर प्रदेश भर में करेंगे भ्रमण
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा भाजपा पार्टी के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी के तौर पर भ्रमण करेंगे और मतदाताओं के मन को टटोलेंगे वैसे तो लोकसभा चुनाव से पहले जब वह मुख्यमंत्री थे उसे समय भी प्रदेश की जनता का मन टटोला था जिसका नतीजा लोकसभा चुनाव में देखने को मिला। मगर अब विधानसभा चुनाव के लिए एक बार फिर से प्रदेश की जनता के मन टटोलने के लिए दौरा करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भी हर गतिविधि पर नजर
हरियाणा की राजनीति पर विधानसभा चुनावों पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नजर बनी हुई है किसको कहां से चुनाव लगाना किसकी क्या जिम्मेवारी है सब पर नजर है। हरियाणा में विधानसभा टिकटो को लेकर भी अब मनमर्जी नहीं चलेगी चुनाव लड़ने के लिए भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व खासकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दरवाजे से गुजरना पड़ेगा जो जीतने का दम रखना होगा उसी की लॉटरी खलेगी।