
नरवाना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी को गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान गांव कर्मगढ़ में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बेदी से कई तीखे सवाल किए, जिनका संबंध किसान आंदोलन और भाजपा की नीतियों से था। लोगों ने कृष्ण बेदी से सवाल किया कि उन्होंने किसान आंदोलन के समय किसानों का समर्थन क्यों नहीं किया और पार्टी से इस्तीफा क्यों नहीं दिया।