इधर भ्रष्ट थे उधर ईमानदार हो गए हैं, प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी का पहला भाषण
नई दिल्ली, 13 दिसंबर: आज लोकसभा में प्रियंका गांधी ने अपना पहला भाषण दिया, जिसमें उन्होंने भारतीय संविधान, न्याय और लोकतंत्र के महत्व पर जोर दिया। अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय की गारंटी देता है और यह सुनिश्चित करता है कि जनता को अपनी आवाज उठाने और सरकार को चुनने का अधिकार हो।
प्रियंका गांधी ने विशेष रूप से आगरा में हुए अरुण वाल्मीकि की हत्या का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अरुण वाल्मीकि की हत्या के बाद उसकी पत्नी उनसे मिली और कहा, “दीदी, हमें न्याय चाहिए।” प्रियंका गांधी ने कहा कि यह महिला हमारे संविधान से मिली हिम्मत के कारण ही न्याय की मांग कर पाई। उनका कहना था कि संविधान हर नागरिक को यह अधिकार देता है कि वह अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर सके, और यह न्याय का संदेश समाज में हर व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है।
प्रियंका गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान न्याय की बात करते हुए यह भी कहा कि संविधान का उद्देश्य समाज में समानता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि संविधान ने हमें यह सिखाया है कि हर व्यक्ति को समान अधिकार मिलना चाहिए, चाहे उसकी जाति, धर्म, या समाजिक स्थिति कुछ भी हो।
यह भाषण प्रियंका गांधी के राजनीतिक करियर के एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह उनका संसद में पहला भाषण था, और उन्होंने इसे न्याय और संविधान के मूल्य पर आधारित रखा।
कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने पहली बार लोकसभा में अपना भाषण दिया जिसमें भाजपा पर जमकर राजनीतिक प्रहार की प्रियंका गांधी ने कहा जो हमारे इधर बैठे थे वह आज उधर बैठे हैं और भाजपा की वाशिंग मशीन से साफ सुथरा हो गए इधर भ्रष्ट थे उधर ईमानदार हो गए हैं देश कभी कमजोर नहीं होने देंगे एक बार फिर देश मजबूती की ओर बढ़ेगा प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर राजनीति कटाक्ष करते हुए कहा के प्रधानमंत्री जी कुछ समय के लिए लोकसभा आते हैं और फिर गायब हो जाते हैं एक समय था जब कांग्रेस की सरकार थी प्रधानमंत्री पूरे समय लोकसभा और राज्यसभा में अपना समय बिताते थे लेकिन आज वैसे प्रधानमंत्री हैं जो कभी-कभी लोकसभा में आते हैं उन्होंने कहा भाजपा के पास ऐसी कौन सी वाशिंग मशीन है जिसमें डालते ही नेता साफ सुथरा हो जाते हैं जो भ्रष्ट होते हैं वह भी ईमानदार बन जाते हैं प्रियंका गांधी के इस भाषण के दौरान लोकसभा में कई बार सभी सांसद हंसते हुए नजर आए।