
अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान: बुजुर्गों के लिए “संजविनी योजना” की शुरुआत, मुफ्त इलाज की सुविधा
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए एक ऐतिहासिक पहल का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज अब दिल्ली के सरकारी और शीर्ष प्राइवेट अस्पतालों में होगा।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम बुजुर्गों का बहुत सम्मान करते हैं और बुढ़ापे में उनका ख्याल रखना हमारा फर्ज है।” उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने श्रवण कुमार जी से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की थी, जिसके तहत अब तक 1,00,000 बुजुर्ग देशभर के तीर्थस्थलों की यात्रा कर चुके हैं।
आज दिल्ली में “संजविनी योजना” का शुभारंभ करते हुए उन्होंने इसे भारतीय इतिहास की अनूठी पहल बताया।
BJP मुख्यालय पर AAP का प्रदर्शन
आज दोपहर 4 बजे आम आदमी पार्टी, भाजपा मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन का कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर आपत्ति है। प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ आतिशी, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और राघव चड्ढा भी शामिल होंगे।
आप के इस प्रदर्शन को आगामी चुनावों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा तत्पर है।
Very good news, great work