
हम जीत तो चुके हैं अब जीत का रिकॉर्ड बनाने के लिए मेहनत करनी है: सरपंच सुंदर लाल यादव
जीत को रिकॉर्ड में बदलने के लिए तीन दिन और मेहनत करें: सरपंच सुंदर लाल यादव
-मानेसर से मेयर प्रत्याशी ने जनसंपर्क के दौरान कही यह बात
गुरुग्राम। नगर निगम मानेसर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी सरपंच सुंदर लाल ने कार्यकर्ताओं, साथियों, मातृ शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि मेयर का चुनाव तो हम जीत चुके हैं। अब हमें चुनाव में जीत का रिकॉर्ड बनाने के लिए मेहनत करनी है। हमारे पास तीन दिन और हैं। दिन-रात एक करके कमल के फूल पर रिकॉर्ड बनाने पर काम करनी है।
सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि मानेसर के हर घर, हर सोसायटी में भाजपा जनता पार्टी के प्रति लोगों में सच्ची भावना है। हर कोई कमल के फूल की जीत को सुनिश्चित करके रिकॉर्ड बनाना चाहता। उन्होंने कहा कि मानेसर नगर निगम क्षेत्र में चुनाव प्रचार में लोगों का जिस तरह से समर्थन मिल रहा है, उससे यह कहा जा सकता है कि जीत बड़ी होने जा रही है। लोगों के समर्थन पर उन्होंने कहा कि जिस जुनून के साथ जनता उनका चुनाव में साथ दे रही है, उससे ज्यादा जुनून के साथ वे जनता की सेवा करेंगे। हर स्तर पर मूलभूत सुविधाएं तय समय में उपलब्ध कराई जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पूर्व में मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल ने मानेसर नगर निगम का गठन किया। वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानेसर को कई सौगातें दी। मानेसर की धरती से ही प्रदेश के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की। मानेसर हरियाणा ही नहीं, पूरे देश और दुनिया के लिए अहम है। यहां नगर निगम का गठन करके सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र को शहरों की तर्ज पर विकसित करने की शुरुआत की। अब मानेसर नगर निगम को अपनी छोटी सरकार मिल जाएगी। उसके बाद यहां पर विकास की गंगा बहायी जाएगी।
मेयर प्रत्याशी सुंदर लाल ने कहा कि मानेसर के हर गांव से, हर सोसायटी से कमल के फूल पर रिकॉर्ड वोट डलने चाहिए। जितनी बड़ी जीत होगी, उतनी बड़ी ताकत से हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को वल्र्ड क्लास का बनाने केलिए काम करेंगे। सरपंच सुंदर लाल ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। मानेसर का विकास करने के लिए सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। नगर निगम की ओर से भी इसके लिए मजबूती से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विरोधियों को मानेसर की जनता आईना दिखा रही है।
उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पार्टी अपना संगठन तक नहीं बना सकती, वह मेयर बनाकर क्या काम करेगी। जिस पार्टी के पास अपने कार्यकर्ता ही ना हों, वह आखिर कैसे मेयर बनाने का सपना देख सकती है। भाजपा मेयर प्रत्याशी ने कहा कि विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है। भविष्य भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है। जनता यह सब भली भांति जानती है। इसलिए चुनाव प्रचार में जनता खुलकर भाजपा के समर्थन में आ रही है।