
अब पारदर्शिता, कानून-व्यवस्था और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहा है।
लखनऊ, 11 अप्रैल 2025
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सत्ता में अपने 8 साल पूरे करते हुए राज्य के हर क्षेत्र में व्यापक बदलाव और विकास के दावे किए हैं। सरकार का कहना है कि पिछले सरकारों की तुलना में वर्तमान शासन काल में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति की है, जो भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अपराध से जूझता राज्य अब पारदर्शिता, कानून-व्यवस्था और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहा है।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, जब भाजपा सरकार ने राज्य की कमान संभाली थी, उस समय हालात चिंताजनक थे — भ्रष्टाचार चरम पर था, भाई-भतीजावाद का बोलबाला था और अपराध नियंत्रण से बाहर था। परंतु योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इन आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने एक नई दिशा पकड़ी है।
रोजगार और पारदर्शिता में बड़ी छलांग
सरकार के अनुसार, पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार के दौरान लगभग 2.25 लाख सरकारी नौकरियाँ दी गई थीं, जबकि योगी सरकार ने अब तक 8.5 लाख सरकारी नौकरियाँ प्रदान की हैं। इसके अलावा, स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया गया है, जिससे राज्य आत्मनिर्भर भारत अभियान में एक सशक्त भागीदार बनकर उभरा है।
भ्रष्टाचार पर सख्त रवैया
योगी सरकार का दावा है कि उसने भ्रष्टाचार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई है। सरकारी तंत्र में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जा रही है। योजनाओं के लाभार्थियों तक सीधी पहुंच सुनिश्चित की गई है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त की गई है।
कानून व्यवस्था में सुधार
राज्य सरकार ने अपराध नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता में रखा है। सरकार के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश में अपराध दर में उल्लेखनीय कमी आई है और महिलाएं व व्यापारी वर्ग पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विकास के नए आयाम
सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भी राज्य सरकार ने कई परियोजनाएं शुरू की हैं और उन्हें समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, स्टार्टअप हब और औद्योगिक गलियारों के निर्माण से प्रदेश की छवि बदली है।
उपलब्धियों को भविष्य के लिए एक मजबूत नींव मान रही है।
योगी आदित्यनाथ सरकार के अनुसार, इन 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने एक “बदले हुए राज्य” के रूप में खुद को स्थापित किया है — जहाँ पहले समस्याएं थीं, वहाँ अब समाधान दिखाई दे रहे हैं। सरकार अपने कार्यों और उपलब्धियों को भविष्य के लिए एक मजबूत नींव मान रही है।