
गुरुग्राम, 25 अप्रैल 2025 ,
▪️ 22 अप्रैल 2025 को अपराध शाखा सिकंदरपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने नजदीक पारस बिल्डटेक, सेक्टर-54, गुरुग्राम से एक नाइजीरिया मूल की महिला को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। महिला की पहचान Praise Osibe (उम्र- 28 वर्ष), निवासी नाइजीरिया और वर्तमान में लोहेविया अपार्टमेंट, महरौली, दिल्ली की निवासी के रूप में हुई।
▪️ पुलिस टीम ने महिला के कब्जे से 13.8 ग्राम MDMA बरामद किया और इसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार किया गया।
▪️ प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि Praise Osibe वर्ष 2011 में भारत आई थी। इस महिला को अवैध मादक पदार्थ सप्लाई करने के लिए एक अन्य नाइजीरियन व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ दिया गया था।
▪️ निरीक्षक करमजीत, प्रभारी अपराध शाखा सिकंदरपुर, गुरुग्राम की टीम ने मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए 24 अप्रैल 2025 को एक अन्य नाइजीरियन व्यक्ति Elamaru Edubuisi Pascal को सिकंदरपुर घोसी पहाड़ी रोड, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। इस आरोपी की पहचान Elamaru Edubuisi Pascal, निवासी नाइजीरिया और वर्तमान में बसंत कुंज एनक्लेव, नंगल देवत महरौली, दिल्ली के रूप में हुई।
▪️ पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि Elamaru Edubuisi Pascal वर्ष 2011 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था।
▪️ पुलिस टीम इस मामले की गहनता से पूछताछ कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला अभी अनुसंधानाधीन है।