
गुरुग्राम, 25 अप्रैल:
भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा के दिशा निर्देशानुसार और जिला प्रभारी संदीप जोशी तथा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में वजीराबाद मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
वजीराबाद मंडल अध्यक्ष पवन यादव ने नई कार्यकारिणी का ऐलान करते हुए उपाध्यक्षों के रूप में नवीन यादव, अरुण रैली, सुनीता शर्मा और प्रेम सागर को नियुक्त किया। सचिव के पद पर अजीत यादव, हीतेश कपूर, सुषमा अग्रवाल, मंजीत यादव और संजीव श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कर्ण तंवर को दी गई है, जबकि कार्यालय सचिव के रूप में कुलदीप चौधरी की नियुक्ति की गई है। पवन यादव ने सुखबीर यादव को मीडिया प्रभारी, शुभम अरोड़ा को सोशल मीडिया प्रमुख और आईटी प्रमुख शिवाक्ष पासी के साथ आईटी सह प्रभारी सुमित स्याल को भी अपनी कार्यकारिणी में शामिल किया।
मंडल अध्यक्ष पवन यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए बधाई दी और कहा कि सभी कार्यकर्ता निष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वाह करेंगे, ताकि वजीराबाद मंडल का नाम गुरुग्राम विधानसभा में सबसे ऊपर रखा जा सके।