
गुरुग्राम / उधम सिंह नगर, 01 मई 2025
एक तलाकशुदा महिला, जो दो बच्चों की मां थी और अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी, की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी मुस्ताक अहमद ने शादी के दबाव से बचने के लिए महिला की गला रेतकर हत्या की और शव को नहर के पास फेंक दिया। गुरुग्राम पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के संयुक्त प्रयास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना का क्रम:
-
मृतका की बहन ने थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम में 35 वर्षीय बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
-
जांच के दौरान पता चला कि महिला मुस्ताक अहमद (उम्र 31 वर्ष), निवासी गाँव गोरी खेड़ा, जिला उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के साथ लिव-इन में रह रही थी।
-
पुलिस टीम ने उत्तराखंड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने महिला की नदन्ना नहर, उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) में चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी।
-
आरोपी की निशानदेही पर नन्दा नहर गाँव नदन्ना स्थित पुल के नीचे से महिला का शव बरामद हुआ।
-
आरोपी टैक्सी चालक था और मृतका से उसकी मुलाकात 2022 में उस समय हुई जब वह अपनी बीमार माँ को इलाज के लिए आरोपी की टैक्सी में ले जाती थी।
-
दोनों के बीच संबंध बने और वे गुरुग्राम में साथ रहने लगे।
-
मृतका तलाकशुदा थी और उसकी पहली शादी से दो बच्चे (17 और 14 वर्ष) हैं।
-
अक्टूबर 2024 में दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी उत्तराखंड लौट गया। बाद में मृतका भी अकेली उत्तराखंड पहुंच गई और आरोपी के घर जा पहुंची, जहां पुनः झगड़ा हुआ।
-
16 नवंबर 2024 को आरोपी ने महिला को घुमाने के बहाने नदन्ना नहर ले जाकर उसकी चाकू से हत्या कर दी और शव को पुल के नीचे छिपा दिया।
-
इसके बाद आरोपी लगातार विभिन्न स्थानों पर छिपता रहा।
पुलिस कार्रवाई:
-
शव की बरामदगी के बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ी गईं और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।
-
फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे आगे की जांच को दिशा मिलेगी।