
1_ गरजे राफेल, जगुआर…UP में गंगा एक्सप्रेसवे पर ‘टचडाउन’ से पाकिस्तान की अटकी सांस! आज रात में लैंडिंग शो*
2_ ‘जब मैं मुख्यमंत्री था…’, आंध्र प्रदेश में PM मोदी ने की CM चंद्रबाबू की तारीफ; ‘100 पाकिस्तानियों का समाधान है, नमो मिसाइल, शेर के आगे नहीं खेलना चाहिए’, मोदी के सामने नायडू के बेटे ने कहा।
3_ PM मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया विझिनजाम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह, केरल को दी 8900 करोड़ की सौगात; मंच पर दिखे कांग्रेस नेता थरूर, मोदी बोले- बात जहां पहुंचनी थी पहुंच गई होगी, कई की नींद उड़ेगी।
4_ पाकिस्तान ने खोला अटारी-वाघा बॉर्डर का गेट, अब तक 911 पाकिस्तानी नागरिकों ने छोड़ा भारत।
5_ जातिगत जनगणना में गिनी जाएगी मुस्लिमों की भी जाति, तीन महीने में होगी शुरुआत।
6_ 80 KM की रफ्तार वाली आंधी, भारी बारिश, 4 मौतें… दिल्ली-NCR में सड़कों पर भरा पानी, 200 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट।
7_ SC का वक्फ एक्ट को चुनौती देने वाली एक और रिट याचिका पर विचार से इनकार।
8_ धर्म बदल लिया तो फिर दलित कैसे? आंध्र हाईकोर्ट ने खारिज किया SC-ST एक्ट का केस।
9_ ‘आतंकियों को पालना… ये कोई सीक्रेट नहीं, पाकिस्तान का टेरर फंडिंग का लंबा इतिहास’ अब PAK नेता बिलावल भुट्टो का कुबूलनामा; PoK में इमरजेंसी जैसे हालात।
10_ ‘जिम्मेदारी तय करे पाकिस्तान’, पहलगाम हमले पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति की भारत के पड़ोसी देश को दो टूक।
11_ पूरे कश्मीर में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी, अब तक 3 हजार से ज्यादा लोग हिरासत में; ‘ISI से मिले आदेश, बेताब घाटी में छिपाए हथियार’, पहलगाम हमले पर NIA की रिपोर्ट में खुलासा; इंटेलिजेंस एजेंसी बोली- आतंकी कश्मीर में ही छिपे, उनके पास राशन-पानी पर्याप्त।
12_ बिहार: अयोध्या तर्ज पर बनेगा सीतामढ़ी पुनौरा धाम और दरभंगा का अहिल्या स्थान, रामायण सर्किट को मिलेगी ग्लोबल पहचान
13_ भूकंप से फिर कांपी धरती! 7.4 तीव्रता के Earthquake से चिली और अर्जेंटीना में दहशत, इलाकों को खाली करने और सुनामी का अलर्ट; लोगों को ऊंची जगहों पर जाने की सलाह।
14_ दो हजार के नोटों पर रिजर्व बैंक ने दिए आंकड़े: अब भी 6,266 करोड़ के नोट लोगों के पास, RBI अब भी दे रहा नोट बदली की सुविधा।
15_ भारत की PAK पर एक और डिजिटल स्ट्राइक, पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ का यूट्यूब अकाउंट बंद; जंग का खतरा बढ़ा तो आर्मी चीफ आसिम मुनीर से इस्तीफा मांगने लगे पाकिस्तानी, उठी पूर्व PM इमरान खान की रिहाई की भी मांग।
16_ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के अगले सप्ताह नई दिल्ली आने की उम्मीद।
17_ जम्मू नगर निगम आयोग की वेबसाइट का डोर टू डोर सर्वे समेत अहम डेटा चोरी।
18_ पूर्व IPS शिवदीप लांडे की हिंद सेना पार्टी, IP गुप्ता की इंडियन इंकलाब पार्टी… बिहार में चुनाव से पहले उपज रही नई पार्टियां।
19_ भाखड़ा जल विवाद गहराया: पंजाब के इनकार को हरियाणा ने बताया घटिया राजनीति, सुप्रीम कोर्ट जाएगी सैनी सरकार।
20_ पहलगाम आतंकी हमले पर PM मोदी के बदले के ऐलान से UNSC भी हिला, बड़े हमले की आशंका से बुलाई इमरजेंसी बैठक।
21_ कश्मीर में बारिश बनी पाकिस्तान के लिए काल! बाढ़ में बह जाएगा PoK, चिनाब का जलस्तर बढ़ने से PAK कई इलाकों में बाढ़ का खतरा।
22_ पीएम मोदी की केरल को 8900 करोड़ की सौगात, विझिनजाम बंदरगाह देश को किया समर्पित।
23_ पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां दुनिया के बड़े मालवाहक जहाज आसानी से आ सकेंगे। अभी तक भारत का 75% ट्रांसशिपमेंट देश के बाहर के पोर्ट्स पर होता था, इससे बहुत बड़ा नुकसान होता आया है। ये परिस्थिति अब बदलने जा रही है। अब देश का पैसा देश के काम आएगा। जो पैसा बाहर जाता था, अब वो केरल और विझिनजम के लोगों के लिए नए अवसर लेकर आएगा।
24_ पीएम नरेंद्र मोदी ने किस पर कसा तंज? मंच पर थे शशि थरूर, प्रधानमंत्री बोले- आज का कार्यक्रम कई लोगों की नींद हराम कर देगा।
25_ हम तो चैन की नींद सो लेंगे लेकिन प्रधानमंत्री के लिए मुश्किल होगी…’, केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी पर किया पलटवार।
26_ नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने भेजा नोटिस।
27_ सुप्रीम कोर्ट की 6 लोगों के पाकिस्तान डिपोर्टेशन पर रोक, कहा- डॉक्यूमेंट्स की जांच करें; वीजा खत्म होने के बावजूद भारत में रहने का आरोप है।
28_ हाईकोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आए बाबा रामदेव, भविष्य में आपत्तिजनक पोस्ट न करने का किया वादा।
29_ UP में एक्सप्रेस-वे पर 15 एयरक्राफ्ट का टच एंड गो, राफेल-जगुआर, मिराज ने दिखाई ताकत; पहली बार नाइट लैंडिंग ट्रायल भी होगा।
30_ हरियाणा सरकार जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी, BBMB अधिकारियों-मुख्य सचिवों में नहीं बनी सहमति; मंत्री श्रुति बोलीं- आज ही याचिका दायर करेंगे।
31_ सेंसेक्स 260 अंक चढ़कर 80,502 पर बंद, निफ्टी फ्लैट रहा, अडाणी पोर्ट्स का शेयर 4.11% चढ़ा; मेटल और रियल्टी शेयर्स गिरे।
*32_ अब बिलावल ने कबूला-पाकिस्तान का इतिहास आतंकवाद से जुड़ा, पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा था- 30 साल आतंकियों का समर्थन किया।