
तीन हरियाणवी जवानों की शहादत पर देश को गर्व
रक्षा मंत्री ने कहा – “हमें अपने बहादुर जवानों पर नाज़ है
नई दिल्ली, 8 मई 2025
देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए हरियाणा प्रदेश के तीन वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। ये वीर जवान पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए शहीद हुए। इनकी शहादत ने न सिर्फ पाकिस्तान की सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया बल्कि भारत का परचम भी दुश्मन की सरज़मीं पर लहराया।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “हमें अपने बहादुर जवानों पर गर्व है। हमारे सैनिकों ने केवल दुश्मन के आतंकवादी ठिकानों को नष्ट नहीं किया बल्कि भारत के झंडे को भी पाकिस्तान की धरती पर लहरा दिया।”
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी ने भी शहीदों को सलामी देते हुए कहा, “हरियाणा को वीरों की भूमि यूं ही नहीं कहा जाता। हमें अपने जवानों पर गर्व है जो देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे रहे हैं।”
तीन हरियाणवी लाल जिन्होंने वीरगति पाई:
-
गनर दिनेश शर्मा – आर्टिलरी रेजीमेंट, निवासी पलवल, हरियाणा
-
एयरमैन कमल कंबोज – निवासी हिसार, हरियाणा
-
सिपाही अमित चौधरी – निवासी चरखी दादरी, हरियाणा
इन तीनों जवानों ने जम्मू-कश्मीर में हुई पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी का डटकर सामना किया और दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए। दुश्मन की छाती पर गोलियां बरसाते हुए ये वीर सपूत शहीद हो गए।
अन्य राज्यों से भी जवान शहीद:
-
सिपाही सूरज यादव – इटावा, उत्तर प्रदेश
-
सिपाही सचिन यादव – नांदेड़, महाराष्ट्र
विदेश मंत्रालय की जानकारी:
8 मई 2025 को हुई इस झड़प में कुल 13 नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें 5 भारतीय सैनिक भी शामिल हैं। यह घटना देश के लिए एक गंभीर चेतावनी है और देशवासियों में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश की लहर दौड़ गई है।
पूर्व सैनिकों की मांग:
गुरुग्राम निवासी रिटायर्ड कर्नल संतपाल राघव ने कहा, “मैं रिटायर होने के बावजूद आज भी देश की सेवा के लिए तैयार हूं। सरकार जब भी आदेश देगी, मैं और मेरे जैसे सैकड़ों पूर्व सैनिक पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।”
हरियाणा – वीरों की भूमि:
भारतवर्ष में हरियाणा को वीरों की भूमि कहा जाता है। देश की सीमाओं पर सबसे अधिक जवान इसी राज्य से हैं, जो हर मोर्चे पर देश की रक्षा कर रहे हैं। हरियाणा के जवानों का पराक्रम और बलिदान आज भी देश को गौरवान्वित करता है।