
इथोपिया एम्बेसी में जैन आचार्य लोकेशजी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को संबोधित किया।
भारत व इथोपिया की सांस्कृतिक विरासत व संवाद विश्व शांति का आधार है- इथोपिया एम्बेसडर
नई दिल्ली, 21 मई 2025: अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक प्रख्यात जैन आचार्य लोकेश ने इथोपिया एम्बेसी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को संबोधित किया | इथोपिया दूतावास और डॉ. संजना जॉन फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हरित योग समारोह में इथोपिया के राजदूत श्री फ़ेसेहा शॉवेल गेब्रे सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे |
विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेशजी ने इस अवसर पर कहा कि मुझे 2015 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित किया था जिसमें भारत की विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर और संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून की गरिमामय उपस्थिति थी ।
योग जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है
जैन आचार्य लोकेशजी ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय संस्कृति का विश्व जनमानस के लिए एक अद्भुत उपहार है जो मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित रखता है| योग से उत्पन्न शांति, सद्भावना, समृद्धि, विश्व शांति की मंजिल तक पहुँचाने में मददगार यह नकारात्मक सोच को समाप्त करता है और सकारात्मक सोच पैदा करता है। योग जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, सभी जैन तीर्थंकरों की मूर्तियाँ योग मुद्राओं में देखी जाती हैं।
योग विश्व व्यापी बन चुका है, हर देश, धर्म जाति, संप्रदाय के लोग योग व ध्यान को अपने जीवनशैली में शामिल कर चुके हैं |
इथोपिया के राजदूत फ़ेसेहा शॉवेल गेब्रे ने कहा कि भारत व इथोपिया की सांस्कृतिक विरासत व आपसी संवाद विश्व शांति का आधार बन सकता है | उन्होने कहा कि हलकि इथियोपिया में हिंदू नहीं है, वहां ईसाई और मुसलमान बराबर संख्या में हैं, लेकिन वे योग का अभ्यास करते हैं, वे ध्यान भी करते हैं और प्रार्थना भी करते हैं और अनुष्ठान भी करते हैं |
डॉ. संजना जॉन ने कहा कि योग विश्व व्यापी बन चुका है, हर देश, धर्म जाति, संप्रदाय के लोग योग व ध्यान को अपने जीवनशैली में शामिल कर चुके हैं |योग मनुष्यों के साथ पर्यावरण , जानवरों, पक्षियों और पौधों की परवाह करता है। हरित योग योग को वृक्षारोपण और सफाई अभियान के साथ जोड़ती है |