
21 जून को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय योग दिवस समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
गुरुग्राम, 1 जून 2025 — “मोदी सरकार के 11 वर्ष: संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम की रूपरेखा रविवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में एक कार्यशाला के माध्यम से तय की गई। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा समेत पार्टी के मंत्री, विधायक, सांसद व जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 21 जून को योग दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बाबा रामदेव विशेष अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन में एक लाख से अधिक लोग एक साथ योग करेंगे।
मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियाँ होंगी जन-जन तक: मुख्यमंत्री सैनी
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से अब तक देश को विकास के उस पथ पर अग्रसर किया है जो पहले केवल एक सपना था। आज हर गांव फोरलेन सड़कों से जुड़ा है, गैस सिलेंडर घर-घर पहुंच रहे हैं, और हरियाणा के लाखों लोगों को आवास योजना के तहत घर मिल चुके हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे स्वामित्व योजना, अमृत सरोवर, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना ने आम जन को सीधे लाभ पहुंचाया है।
कार्यकर्ताओं को सौंपे गए जनसंपर्क अभियान के निर्देश
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि ग्राम चौपाल, शहरी चौपाल, प्रेस वार्ताएं, पौधारोपण अभियान (मां के नाम एक पेड़), और आपातकाल स्मृति कार्यक्रमों के माध्यम से मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ जन-जन तक पहुँचाई जाएँ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि यदि सरदार पटेल पहले प्रधानमंत्री होते तो धारा 370 की समस्या देश को झेलनी नहीं पड़ती। आज प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाई, राम मंदिर निर्माण कराया, और भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया।
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ और सशक्त भारत की ओर बढ़ते कदम
सीएम सैनी ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन से देश की संसाधन और समय की बचत होगी, जिससे विकास की रफ्तार और तेज होगी। उन्होंने सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेना की मजबूती और बेटियों के आत्मनिर्भर बनने के उदाहरण देते हुए कहा कि भारत अब ‘न्यू नॉर्मल’ बन चुका है।
उपस्थित प्रमुख नेता:
-
नायब सिंह सैनी (मुख्यमंत्री, हरियाणा)
-
मोहन लाल बड़ौली (प्रदेश अध्यक्ष)
-
रेखा वर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा)
-
ओमप्रकाश धनखड़ (राष्ट्रीय सचिव)
-
फणीन्द्रनाथ शर्मा (संगठन मंत्री)
-
कृष्ण बेदी, कंवरपाल गुर्जर, जेपी दलाल, सीमा त्रिखा (पूर्व मंत्रीगण)
-
अन्य विधायक, सांसद, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता