
आरएसएस कुछ और चाहता है।
जो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष होगा मंत्री पद खोना पड़ेगा।
चंडीगढ़ 1 जून।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अब एक बार फिर रोडा अटक गया है और कुछ दिनों के लिए चुनाव फिर टल गया है लेकिन विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति बिहार विधानसभा चुनाव से पहले होनी है और जून के अंतिम दोनों में नियुक्ति होने की सूचना मिल रही है मगर आरएसएस की पसंद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की और कोई है लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की पसंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर की बताई जा रही है वहीं दूसरी ओर भाजपा के दूसरे नेताओं की पसंद केंद्र में कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बताया जा रहा है लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री की पसंद मानी जाए तो केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अलवर से भाजपा के सांसद भूपेंद्र यादव बताए जाते हैं तीन कैबिनेट के मंत्री संगठन और भाजपा के बड़े नेताओं के तौर पर देखे जा रहे हैं और तीनों ही केंद्र सरकार में बड़े वजीर है लेकिन जो भी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होगा उसको अपना मंत्रिमंडल छोड़ना पड़ेगा जिसके लिए एक मंत्री तैयार नहीं है सूत्रों की माने तो केंद्र में एक मंत्री ऐसे हैं जो राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को भी ग्रहण करना चाहते हैं और मंत्री पद को भी छोड़ना नहीं चाहते इस पर रार शुरू हो गई है।
मनोहर लाल खट्टर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद है इसलिए आज पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले सांसद केंद्र में कैबिनेट मंत्री के पद पर विराजमान है
अगर संगठन के कामकाज की बात करें तो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री भारत सरकार मनोहर लाल खट्टर को संगठन में काम करने का काफी अनुभव है और विभिन्न प्रदेशों में मनोहर लाल ने संगठन का काम भी अच्छा खासा किया हुआ है और इसीलिए उनको भाजपा और आरएसएस की तरफ से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में इनाम दिया और अब पहली बार सांसद बने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया इतना ही नहीं मनोहर लाल खट्टर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद है इसलिए आज पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले सांसद केंद्र में कैबिनेट मंत्री के पद पर विराजमान है वहीं दूसरी और बात करें केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को भी संगठन का अच्छा खासा अनुभव है संगठन में रहते हुए उनके नेतृत्व में कई प्रदेशों में सरकारी बनी है और वह संगठन की ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पसंद बताए जाते हैं इसलिए भी उनका भी नाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए पहले स्थान पर चल रहा है वहीं अगर तीसरे कैबिनेट मंत्री की बात करें धर्मेंद्र प्रधान जो आरएसएस की पसंद बताए जाते हैं और उन्होंने भी संगठन के लिए अच्छा काम किया है और आज संगठन के बदौलत ही हुए केंद्र में शिक्षा मंत्री है लेकिन हरियाणा से केंद्र में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव और कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर दोनों को ही आरएसएस और भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व पसंद करता है लेकिन पहले स्थान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भूपेंद्र यादव का नाम लिया जा रहा है दूसरे स्थान पर मनोहर लाल खट्टर का नाम आ रहा है तो तीसरे स्थान पर धर्मेंद्र प्रधान को बताया जा रहा ह।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद किसको मिलेगा यह तो समय बताएगा
लेकिन इन तीनों के नाम पर कहां रोडा अटक रहा है इसकी जानकारी अभी तक नहीं है लेकिन यह जरूर है की तीनों ही जो कैबिनेट मंत्री हैं वह संगठन का भी कामकाज देख चुके हैं और सरकार चलाने का भी अनुभव उनके पास है। मगर समझ नहीं आ रहा आरएसएस की किसका नाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए तैयार किया जा रहा है यह तो अभी यादव देश के प्रधानमंत्री या देश के गृहमंत्री को जानकारी होगी लेकिन इन तीनों के नाम पर लगभग बताया जा रहा है मोहर लग चुकी है।
जो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष होगा मंत्री पद खोना पड़ेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद किसको मिलेगा यह तो समय बताएगा लेकिन अगर कैबिनेट की किसी भी मंत्री को भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया तो उसे अपना मंत्री पद छोड़ना पड़ेगा लेकिन यह बताया जा रहा है की एक मंत्री ऐसे हैं जो अध्यक्ष पद भी चाहते हैं और मंत्री पद भी इसको लेकर अभी रोड़ा अटका हुआ है।
नागपुर से अभी क्लीन चिट नहीं।
आरएसएस हैडक्वाटर नागपुर से अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कोई क्लीन चिट नहीं मिली बताई गई है जबकि देश के प्रधानमंत्री स्वयं आरएसएस हैडक्वाटर में अध्यक्ष पद को लेकर बैठक कर चुके हैं मगर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तरफ से अभी तक तीनों नाम पर कोई सहमति नहीं बताई जा रही है जिसको लेकर अभी कुछ समय और केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे वहीं विश्वसनीय सूत्रों की माने तो जून के महीने में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति होनी बताई जा रही है।