
“विश्व शांति केंद्र हरियाणा की जनता के लिए एक वरदान है, जहां स्वास्थ्य सुधार के लिए योग और ध्यान जैसे प्राकृतिक साधनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।”
“विश्व शांति केंद्र हरियाणा की जनता के लिए एक वरदान है, डॉ. अल्का सिंह
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हरियाणा स्वास्थ्य विभाग का योग शिविर विश्व शांति केंद्र में आयोजित
गुरुग्राम/नई दिल्ली, 11 जून 2025:
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए एक विशेष योग शिविर विश्व शांति केंद्र, गुरुग्राम में आयोजित हुआ। इस शिविर का संचालन जैन आचार्य लोकेशजी के सानिध्य में और योगाचार्य करण जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
योग शिविर का उद्देश्य योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और भावात्मक संतुलन स्थापित करना था, जिससे स्वास्थ्य में सुधार हो सके। योग शिविर में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।
शिविर में योग के माध्यम से विश्व शांति का संदेश फैलाने का प्रयास किया जाएगा।
शिविर में संबोधन करते हुए आचार्य लोकेश जी ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को एकीकृत करने का माध्यम है। योग के अभ्यास से व्यक्ति अपने भीतर और बाहर का संतुलन स्थापित कर सकता है और प्रकृति के साथ सामंजस्य में रहना सीखता है। उन्होंने यह भी बताया कि मनुष्य, प्रकृति और जीव-जंतु एक-दूसरे पर निर्भर हैं और हमें प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना अपना दायित्व समझना चाहिए।
आचार्य लोकेश जी ने यह भी बताया कि 14 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर विश्व शांति केंद्र में अहिंसा विश्व भारत संस्था, आयुष मंत्रालय, और केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRYN) के सहयोग से एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में योग के माध्यम से विश्व शांति का संदेश फैलाने का प्रयास किया जाएगा।
योगाचार्य करण ने योगाभ्यास के दौरान विभिन्न योगासनों और प्राणायाम की विधियों को विस्तार से समझाया और बताया कि ये कैसे शरीर और मन को लाभ पहुंचाते हैं। उन्होंने योग के सही अभ्यास और नियमितता पर भी जोर दिया।
हरियाणा राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अलका सिंह (सीएमओ), डॉ. प्रिया शर्मा (डिप्टी सीएमओ), डॉ. नीलिमा (डिप्टी सीएमओ) और डॉ. रश्मि ने भी योग के महत्व पर अपने विचार साझा किए और इस आयोजन की सफलता के लिए विश्व शांति केंद्र के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
योग शिविर के सफल आयोजन में विनीत कुमार और दयाराम सहित विश्व शांति केंद्र के सभी सहयोगी सक्रिय रूप से शामिल रहे और उन्होंने हर संभव मदद प्रदान की।
सीएमओ डॉ. अल्का सिंह ने कहा, “विश्व शांति केंद्र हरियाणा की जनता के लिए एक वरदान है, जहां स्वास्थ्य सुधार के लिए योग और ध्यान जैसे प्राकृतिक साधनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।”
यह योग शिविर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि भावनात्मक संतुलन बनाने में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है।