
योग और ध्यान को वैश्विक शांति व सद्भाव का माध्यम बनाने का आह्वान
गुरुग्राम/नई दिल्ली, 14 जून 2025:
विश्व शांति और सद्भाव के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्व शांति केंद्र, गुरुग्राम में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय और केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRYN) के सहयोग से अहिंसा विश्व भारती द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेश जी ने की। साथ ही मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय पासवान, यूनिसेफ प्रतिनिधि, तथा इक्वाडोर, गाम्बिया, वेनेजुएला और इथियोपिया सहित कई देशों के राजदूत एवं वैश्विक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
योग: व्यक्तिगत से वैश्विक शांति की ओर
आचार्य लोकेश जी ने “सम्यक योग” और “शांति व सद्भाव के लिए योग” विषयों पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “विश्व शांति से पूर्व व्यक्तिगत शांति और सामाजिक सद्भाव आवश्यक है। योग एवं ध्यान के माध्यम से हम व्यक्ति, समाज और राष्ट्र का संतुलित विकास कर सकते हैं।” उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम की भावना को केंद्र में रखते हुए योग को विश्वव्यापी संवाद और एकता का माध्यम बताया।
शांति के प्रतीक के रूप में भारत का पहला विश्व शांति केंद्र
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय पासवान ने कहा कि “गुरुग्राम स्थित विश्व शांति केंद्र, भारत की संस्कृति, सभ्यता और आधुनिक दृष्टिकोण का प्रतीक है। आचार्य लोकेश जी के नेतृत्व में यह केंद्र वैश्विक शांति और सद्भावना में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।”
‘अम्बेसेडर ऑफ पीस आचार्य लोकेश’ पुस्तक का विमोचन
कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न देशों के राजदूतों ने ‘Ambassador of Peace – आचार्य लोकेश’ कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया। सभी ने आचार्य जी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें वैश्विक शांति आंदोलन का सशक्त नेतृत्वकर्ता बताया।
प्रकृति संरक्षण और योगाभ्यास
H2O Movement (संस्थापक: सुश्री संजना जॉन) और International Naturopathy Organization (INO) के सहयोग से वृक्षारोपण और जल संरक्षण पर भी विशेष सत्र आयोजित हुआ।
योगाचार्य करन और देवचंद्र द्वारा योगाभ्यास कराते हुए विभिन्न आसनों और प्राणायामों की विधियां, लाभ और दैनिक जीवन में उनके महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विशेष उपस्थिति एवं आयोजन संचालन
इस अवसर पर मंच को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट बनाने वालों में प्रमुख थे:
-
महामहिम फर्नांडो बुचेली (राजदूत, इक्वाडोर)
-
श्रीमती कैपाया रोड्रिगेज गोंजालेज (राजदूत, वेनेजुएला)
-
महामहिम मुस्तफा गवारा (राजदूत, गाम्बिया)
-
महामहिम मोल्लालिग्न असफॉ (राजदूत, इथियोपिया)
-
श्री पीटर नूपे (डच निदेशक, ICCCT द हेग)
-
श्री वत्सल वशिष्ठ (ADC, गुरुग्राम)
-
अभिनेता एवं निर्माता श्री आशिम खेत्रपाल
-
पूर्व IAS श्री रमेश तिवारी
संचालन डॉ. संजना जॉन और डॉ. अनंत ने किया। कार्यक्रम की सफलता में विश्व शांति केंद्र के समस्त कार्यकर्ताओं व सहयोगियों का योगदान सराहनीय रहा।